अजमेर 11 मार्च उŸार प्रदेश, उŸाराखण्ड, मणिपुर एवं गोवा चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं भाजपा के सभी कार्यकर्Ÿााओं को बहुत-बहुत बधाई दी है व वहां की जनता का आभार व्यक्त किया है।
किशनानी ने कहा कि उŸार प्रदेश व उŸाराखण्ड में प्रचण्ड बहुमत से जो ऐतिहासिक जीत हुई है, वह विकास और सुशासन की जीत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी राष्ट्र के प्रति वचनबद्ध है, गरीबों, दलितों एवं निचले वर्ग को मुख्य धारा में जोड़ना ही उनका उद्देश्य है। प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के साथ भाजपा अब पूरे देश में अपनी विकास यात्रा की ओर अग्रसर है।
हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमति वसुन्धरा राजे जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी के नेतृत्व मे आगामी 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव एवं 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत का एक ओर नया इतिहास बनायेंगें व कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने मे भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रतिबद्व रहेगा।
होली की शुभकामनाएं
होली प्रेम, उल्लास और उमंग का त्यौहार है। रंगों का यह त्यौहार हमें एक-दूसरे के करीब लाता है, समरसता एवं भाईचारे का सन्देश देता है। प्रदेश की खुशहाली के लिए सभी प्रदेशवासियों व शहरवासियों को होली की शुभकामनाऐं एवं बहुत-बहुत बधाई।
कंवल प्रकाश किशनानी
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भा.ज.पा. राजस्थान
9829070059