हमें अपनी भाषा व संस्कृति को नई पीढ़ी को सौंपना है – महंत स्वरूपदास

40 कार्यक्रमों को जोड़कर एक नई मिसाल कायम की है – ओमलाल शास्त्री
सुहणा रस्ता पिया सजन….
चेटीचण्ड पखवाडे महापर्व के नवें दिन शहर में विभिन्न कार्यक्रम

275274अजमेर 27 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व के नवें दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आज ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर सिन्धी समाज की ओर से आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आश्रम के महंत स्वामी स्वरूपदास उदासीन, प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट सांई ओमप्रकाश शास्त्री, निर्मलधाम के स्वामी आतमदास, श्रीराम दरबार वैशाली नगर दादी मोहिनी व अन्य संत महात्माओं ने किया। कार्यक्रमों में संत महात्माओं का आशीर्वचन, पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, सांस्कृति कार्यक्रम, महाआरती, सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
अजयनगर सिन्धी समाज
महंत स्वामी स्वरूपदास जी ने कहा कि जिस दिन हम अपनी भाषा व संस्कृति को छोड़ देगें उस दिन हम सब कुछ गवा देगें। हमें अपनी भाषा व संस्कृति को बचाये रखने के लिये नई पीढ़ी को सांस्कारिक करना है। संयोजक लक्ष्मण रूपाणी ने बताया कि ‘‘सुहणी शाम झूलण के नाम’’ कार्यक्रम में गायक कलाकार चन्द्रप्रकाश व मण्डली द्वारा प्रस्तुति दी गयी। मंच संचालन डॉ. कमला गोकलाणी ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष भगवान कलवाणी व आभार वासुदेव लालवाणी ने प्रकट किया। इस अवसर पर पार्षद मोहन लालवाणी, मुखी कन्हैयालाल, शंकर सबनाणी, उतम गुरूबक्षाणी, काजल जेठवाणी, भोजराज ऐनाणी, प्रताप छबलाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिन्धु विकास समिति, चंद्रवरदायी नगर
ओमलाल शास्त्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि चेटीचण्ड महापर्व हम सब मिलकर मना रहे है तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर होने वाले 40 कार्यक्रमों को एक मोती की माला में जोड़कर एक नई मिसाल कायम की है। जो भविष्य में एक अलग दिशा तय करेगी। संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी ने बताया कि पूज्य बेहराणा व सांस्कृतिक कार्यक्रम औंकालेश्वर महादेव मंदिर ए ब्लॉक चंद्रवरदायी नगर में सिन्धु विकास समिति द्वारा आयोजित किये गये। मशहूर कलाकार घनश्याम भग्त ने सुहणा रस्ता प्या सजन…….., लाल मुंजी पत रखजे भला झूलेलाल……., मुजी बेड़ी अथाई विच तिरथे….. की प्रस्तुति दी व नृत्य कलाकार गोविन्द हरजाणी ने झूलेलाल पंझडा व छेज प्रस्तुत कर सबको झूमाया। इस अवसर पर कॉलोनी द्वारा तैयार पंचाग का विमोचन संतो द्वारा किया गया। मंच का संचालन अनिता शिवनाणी व भरत गोकलाणी ने किया। स्वागत भाषण जगदीश भाटिया व आभार रमेश एच. लालवाणी ने प्रकट किया। समिति के हरीश खेमाणी, गोवर्धन खिलवाणी, सुन्दर लखवाणी, मोहन सतवाणी सहित सेवाधारियो ने सभी का स्वागत करने के साथ प्रसाद भण्डारा वितरण किया।
सिन्धु सेवा समिति हरिभाउ उपाध्याय नगर
संयोजक महेश मनवाणी ने बताया कि सिन्धु सेवा समिति हरिभाऊ उपाध्याय नगर के तत्वावधान में पूज्य बहिराणा साहेब सामुदायिक भवन कोटड़ा में आयोजित किया गया। बहिराणा में कलाकार अशोक गाफिल ने भजन व गीतों की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन मनोज नानकाणी ने किया। स्वागत भाषण ललित केसवाणी एवं देवीदास रामचंदाणी व सुनील टिलवाणी ने स्वागत व आभार प्रस्तुत किया। समारोह में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पार्षद ज्ञान सारस्वत, मनोज मितल व दौलतराम पमनाणी ने अपने विचार प्रकट किये।
झूलेलाल विकास समिति बी.के. कौल
संयोजक हरीश शिवनाणी ने बताया कि झूलेलाल विकास समिति बी.के. कौल अम्बे विहार की ओर से बालकेश्वर महादेव मन्दिर में पूज्य बहिराणा, महाआरती, दीपदान और प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसे 7स्टार म्यूजिकल पार्टी राम भाई द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महंत राजेश जैन ने आशीर्वचन व पार्षद ज्ञान सारस्वत ने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर हरीश शिवनाणी, भगवान सेवाणी, हेमंत मनवाणी, वासुदेव टिलवाणी, सुन्दर बसराणी, शंकरदास बदलाणी, कॉलोनी अध्यक्ष कुलवंत सिंह व महेश बदलाणी उपस्थित थे।
पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील नगर
संयोजिका श्रीमती कंचन हरवाणी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील नगर की ओर से ‘‘लाडा चटाभेटी’’ सिन्धु भवन पंचशील में आयोजित किये गया।नानकी मनवाणी, भूमि आहूजा व श्रीमति मोतियाणी ने लाद्ा प्रस्तुत करते हुये ‘रख संदली ते पेर, मुहिजा मोर लाद्ा…….जहिंखे सोनी मुण्डी चीच में होजमालो….पर सबको झुमाया।
इन सभी कार्याक्रमों में नरेन शहाणी भगत, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी, तुलसी सोनी, मुकेश आहूजा, खेमचन्द नारवाणी, महेश मुलचन्दानी गोविन्द जैनाणी, ईसर भम्भाणी, श्वेता शर्मा, नरेश भूराणी सहित अलग अलग संस्थाओं के सेवाधारी उपस्थित थे।
कल मंगलवार 28 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
28 मार्च को वैशाली नगर सिन्धी सेवा समिति की ओर से बहिराणा, बाल कलाकारों व बुर्जुगों का सम्मान पण्डित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में होगा जिसके संयोजक प्रकाश जेठरा रहेंगे। पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर में सिन्धु भवन पर सांस्कृतिक संध्या व पंचांग विमोचन किया जायेगा, जिसके संयोजक नरेश रावलाणी होंगे। पूज्य बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे से पूज्य उदेरोलाल मन्दिर पर नवयुवक सेवा मंडल की ओर से होगा, जिसके संयोजक रमेश गागनाणी होंगे। सुबह 11 बजे से महापुरुषों की वेशभूषा, निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम संत कवंरराम उ.मा. विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका उ.मा. विद्यालय व कस्तूरबा नारी शाला विद्यालय और स्वामी सर्वानन्द उ.प्रा. विद्यालय में आयोजित किये जायेगें।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!