नानी बाई रो मायरो आज से

अजमेर। श्री गौधाम महातीर्थ आनंदवन पथमेड़ा के सान्निध्य में गौवंश की सेवार्थ नानी बाई रो मायरो की कथा का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आजाद पार्क में दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक किया जा रहा है। राधे राधे परिवार के उमेश गर्ग ने बताया कि पूज्य गौवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज अपनी मधुर राजस्थानी वाणी में नानी बाई के मायरे की कथा का श्रवण करयेंगे। तरुण मिश्रा ने बताया कि आनंदवन पथमेडा देश की वह पावन भूमि है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र से द्वारका जाते समय श्रावण भादो मास में वृन्दावन से लायी हुई गायों को चरने और विचरने के लिए चुना था। 1993 में यहां राष्ट्रव्यापी गौसेवा महाअभियान शुरू किया गया था। वर्तमान में यहां 1 लाख 22 हजार गाये हैं, जिनकी संख्या दिनों दिन बढ़ रही है।

error: Content is protected !!