अजमेर। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में महाविद्यालय के मुस्लिम छात्र संगठन ने राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर बराक ओबामा का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि अमेरिका में बनी फिल्म इनोसेन्स ऑफ मुस्लिम में मुस्लिम समुदाय के लोगोंं के प्रति जो गलत शब्द का प्रयोग किया है, उसको लेकर राजकीय महाविद्यालय के मुस्लिम छात्र संगठन ने इसका विरोध जताते हुए चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की और ओबामा का पुतला जलाया। छात्रों की मांग है कि इस फिल्म के प्रचार प्रसार पर सख्त रोक लगाई जाये क्योंकि इससे मुस्लिम समाज की भावना आहत होती है। इस दौरान साजिद खान, अबरार खान, मुज्जमिल खान, अख्तर कुरैशी, अलताफ, इंसाफ अली, जावेद, नदीम खान व मुश्ताक आदि काफी संख्या में मुस्लिम छात्र मौजूद थे।
