श्रीप्रकाश जायसवाल के बयान के विरोध में प्रदर्शन

अजमेर। केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल द्वारा महिलाओं पर किये कटाक्ष के खिलाफ  गुरूवार को अजमेर में भाजपा महिला मोर्चा ने हाथों में काले झंडे लेकर गांधी भवन पर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने जायसवाल से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है। जायसवाल के विवादित बयान को मुद्दा बना चुकी भाजपा ने अब इस मामले को जनता के बीच ले जाना शुरू कर दिया है। महिला मोर्चा ने जायसवाल के बयान को कांग्रेस की सोच के अनुरूप करार देते हुए मांग की है कि जायसवाल इस बयान के लिए देश की महिलाओं से माफी मांगें। प्रदर्शन में महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्षा सरोज जाटव, शहर उपाध्यक्ष हेमा गहलोत, पार्षद भारती श्रीवास्तव सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
error: Content is protected !!