नाबालिग का अपहरण कर दुराचार किया

अजमेर। एक नाबालिक का अपहरण कर जबरन कागजातों पर साइन करा कर झूठी शादी और लगातार 20 दिन तक कमरे में बंद कर दुराचार की शिकायत खुद पीडि़ता ने जिला पुलिस अधीक्षक से की। पीडि़ता ने बताया कि गांव बुबानी निवासी तेजसिंह ठेकेदार अपने पांच साथियों के साथ कार में उसका अपहरण कर सेठी कॉलोनी निवासी विमल सिंह के यहां ले गए और डरा धमका कर स्टाम्प और शादी के कागजातों पर दस्तखत करा लिये। इसके बाद विमल सिंह के घर उसकी मां, छोटेे भाई और विमल सिंह ने मारपीट की और चाकू की नोंक पर मर्जी के खिलाफ  सम्बन्ध बनाए। इस पूरे मामले में पुलिस भी आरोपियों से मिली हुई है। पीडि़ता ने अपने परिवार के साथ एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
error: Content is protected !!