डिस्काॅम कर्मियों का विद्युत भत्ता बढ़ा

avvnl thumbअजमेेर, 12 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के समस्त कर्मियों को एक जून, 2017 से 150 रू. विद्युत भत्ते की किश्त स्वीकृत की गई है। निगम कर्मियों को जून, 2017 से 100 रू. के स्थान पर 150 रूपए विद्युत भत्ता मिलेगा।
उक्त आदेश निगम के मुख्य लेखाधिकारी (ईटीबी) श्री एम.के. जैन ने जारी किये।
—000—
ईयूडीआर एक्ट के तहत 11 करोड़ 55 लाख 57 हजार रूपए की वसूली
अजमेर, 12 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा गत वित्तीय वर्ष के मार्च माह तक ईयूडीआर एक्ट (विद्युत बकाया वसूली नियम) के तहत कुल 20 हजार 545 प्रकरणों में 11 करोड़ 55 लाख 57 हजार रूपए की वसूली की गई है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि बकाया वसूली के तहत उपभोक्ताओं से ईयूडीआर एक्ट के तहत नोटिस देकर कार्यवाही की गई। उन्हांेने बताया कि सर्वाधिक वसूली चित्तौड़गढ़ सर्किल में 10 हजार 419 प्रकरणों में 3 करोड़ 96 लाख 96 हजार रूपए की वसूली की गई है। जबकि नागौर सर्किल में 3 हजार 300 प्रकरणों में 3 करोड 21 लाख 20 हजार, सीकर सर्किल में एक हजार 494 प्रकरणों में एक करोड़ 95 लाख 62 हजार रूपए, भीलवाड़ा सर्किल में एक हजार 313 प्रकरणों में 87 लाख 6 हजार, अजमेर जिला वृत्त में 457 प्रकरणों में 36 लाख 83 हजार, राजसमंद में 2 हजार 260 प्रकरणों में 28 लाख 48 हजार, डूंगरपुर सर्किल में 349 प्रकरणों में 24 लाख 33 हजार, झुंझुनूं में 64 प्रकरणों में 16 लाख 32 हजार रूपए, उदयपुर सर्किल में 199 प्रकरणों में 15 लाख 75 हजार, प्रतापगढ़ सर्किल में 168 प्रकरणों में 18 लाख 36 हजार तथा अजमेर शहर सर्किल में 522 प्रकरणों में 14 लाख 66 हजार रूपए की वसूली की गई है।

error: Content is protected !!