पिंक वंडर्स प्रदर्शनी में फोटो प्रतियोगिता आयोजित

अजमेर। वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर राजकीय संग्रहालय में तीन दिवसीय पिंक वंडर्स प्रदर्शनी में शनिवार को फोटो प्रतियोगिता आयेाजित की गयी जिसमें निर्णायकों ने शहर के प्रतिभावान फोटोग्राफर्स के प्राकृतिक छाया चित्रों को देखा और बेहतरीन फोटोस का चयन किया गया। 5 से 7 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का आयोजन मानव वन्य जीव प्रतिपालक डॉ. मनोज माथुर के सहयोग से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में अजमेर की आनासागर और फॉयसागर झील में आने वाले गुलाबी फिलेमिंगो और वेटलेंड बर्डस के सुन्दर फोटो प्रदर्शित किये गये है। अजमेर के फोटोग्राफर दीपक शर्मा, रिषीराज सिंह, संजय सेठी, दीक्षा जांगीड, श्रृष्टि भारगव, अंशिका महेश्वरी, वेद उपाध्याय आदि फोटोग्राफर्स के वन्य जीव सम्बन्धी फोटो प्रदर्शीत किये गये है। संग्रहालय अधीक्षक आजम हुसैन ने प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए बताया।
error: Content is protected !!