अजमेर शहर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

congress logoअजमेर 13 जून। मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड और राज्य के किसानों की समस्याओं, किसानों के ऋण माफ करने, उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाने एवं किसानों को बोनस देने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदेशव्यापि आवहान के तहत शहर जिला कांग्रेस की और से जिला कलेक्ट्रेट पर धरना बड़े प्रदर्शन की तैयारी की गई है। जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम पर कलक्टर को ज्ञापन देंगे
अजमेर मे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मंगलवार को केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता में शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लाॅक अध्यक्षों, अग्रीम संगठनों एवं विभागों के अध्यक्षों, शहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की जिम्मेदारियां दी हैं। धरना प्रर्दषन कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव एवं राजसथान के सह प्रभारी विवेक बंसल भी भाग लेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुऐ शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कि कहा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। सरकार को गरीब एवं किसानों की कोई चिंता नहीं है। गरीबों के हित में काम करने के बजाय उनपर गोली चलाना निंदनीय है। किसानों के आंसू पोंछने के लिए राहुल गांधी और सचिन पायलट के मंदसौर जाने पर बेवजह गिरफ्तारी की गई। पहले भाजपा कांग्रेस पर दोषारोपण करती थी। अब सत्ता में आई, तो किसानों को गोली चलाकर मार रही है और इसका दोष भी कांग्रेस को दे रही है। बैठक मे प्रदर्शन में सभी जिला संगठन अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला काग्रेस कार्यकारिणी सदस्य व आम कांग्रेस कार्यकर्ताओ को शामिल होने की जिम्मेदारियां नेताओं को सौपी है।
बैठक में कैलाष झालीवाल, प्रताप यादव, सुकेष कांकरिया, अमोलक छाबड़ा, दिनेष शर्मा, ललित भटनागर, ब्लाॅक अध्यक्ष विजय नोगौरा, आरिफ हुसैन अषोक बिंदल, ब्लाॅक उपाध्यक्ष श्याम प्रजापति, अग्रीम संगठनो एवं विभागों में शैलेन्द्र अग्रवाल, सबा खान, लोकेष शर्मा, इमरान सिद्दीकी, द्विवेन्द्र जादौन, महेष चैहान, अब्दुल रषीद, अनुपम शर्मा, मुजफ्फर भारती अंकुर त्यागी, बिपिन बैसिल, नौरत गुर्जर, षिवराज भडाना, दिपक धानका, मनीष सेठी, दिनेष के. शर्मा, मनोज कंजर, शैलेष गुप्ता, विष्वास तंवर, मनीष शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!