कार्य विस्तार योजना के लिए किट देकर रवाना किया

IMG-20170614-WA0029अजमेर 14 जून पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की योजना के अनुसार आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बजरंग मंडल पृथ्वीराज मंडल दाहरसेन मंडल के 15 दिवसीय कार्य विस्तारको को शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कार्य विस्तार योजना के लिए किट देकर आवंटित बूथ क्षेत्रों के लिए रवाना कर योजना का शुभारम्भ किया।
बूथ विस्तारको को दिए गए इस किट में डायरी कार्य योजना का पत्रक पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय का साहित्य तथा फोटो राज्य एवं केंद्र सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियां तथा मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे द्वारा गत बजट में किए गए कार्यों की जिलेवार मुद्रित पुस्तिका एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के स्टीकर बूथ विस्तारकों का आईकार्ड मार्गदर्शिका सहित सभी आवश्यक सामग्री दी गई है।
शिक्षा मंत्री देवनानी सभी बूथ विस्तारकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 दिवसीय कार्य विस्तार योजना से बूथ स्तर पर पार्टी का आधार और मजबूत होगा तथा सरकार की योजनाओं से एवं विचारों से आम व्यक्ति सीधे प्रभावी रूप से लाभान्वित हो सकेगा इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, राजेश शर्मा, प्रकाश बंसल, शमशेर सिंह, धर्मराज गौतम, रोहित मकवाना, महैन्द्र जैन मित्तल, दीपेन्द्र लालवानी, शक्ति सिंह कच्छावा, विजय टांक, वीरेन्द्र वालिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ विस्तारक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!