पी.टी.ई.टी. व बी.ए. बी.एड./बी.एस. सी बी.एड. में प्रवेश हेतु महाविद्यालय विकल्प 18 से

mds 450पीटीईटी 2017 एव ंबी.ए. बी.एड./बी.एससी. बी.एड. काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दिनांक 03.06.2017 से प्रारंभ की जा चुकी है।
पीटीईटी हेतु अभी तक लगभग 30000 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाकर रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करवाया गया है।
साथ ही बी.ए.बी.एड. हेतु लगभग 1200 अभ्यर्थी तथा बी.एससी. बी.एड. हेतु लगभग 2500 अभ्यर्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया है।
अभ्यर्थी काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 26.06.2017 तक करवा सकते हैं। साथ ही दिनांक 18.06.2017 से महाविद्यालयों के विकल्प भरना प्रारंभ हो जाएंगे।
समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय एवं जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा महाविद्यालयों की अनापत्ति देरी से जारी की गई जिसके कारण छात्र हित को देखते हुए विकल्प भरने की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। अब सभी विश्वविद्यालयों द्वारा उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों के अनापत्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। महाविद्यालयों को आई.डी. पासवर्ड जारी कर उनसे प्रोफाईल भरवाने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
अभ्यर्थियों को जिन महाविद्यालयों में इस सत्र हेतु प्रवेश दिया जाना है उन महाविद्यालयों की सूची वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थी सूची देख कर अपनी इच्छानुसार महाविद्यालयों के विकल्प प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाईन भर सकेंगे। अभ्यर्थी दिनांक 28.06.2017 तक महाविद्यालयों हेतु अपने विकल्प भर सकेंगे। महाविद्यालयों के विकल्प देने हेतु कोई सीमा नहीं है अभ्यर्थी सूची में उपलब्ध महाविद्यालयों में से जितने चाहे उतने विकल्प भर सकते हैं।
काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन करवाकर अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क राशि रू. 5000/- ऑनलाईन अथवा आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से दिनांक 28.06.2017 तक जमा करवा सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों को कोई भी महाविद्यालय आवंटित नहीं होगा उन अभ्यर्थियों को उनके द्वारा जमा रजिस्ट्रेशन शुल्क नियमानुसार पुनः लौटा दिया जायेगा।
प्रिथम काउंसलिंग पश्चात् दिनांक 30.06.2017 को सायं 5.00 बजे महाविद्यालय आवंटित कर दिये जायेंगे।
अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रवेश शुल्क 22000/- दिनांक 01 जुलाई 2017 से 07 जुलाई 2017 तक जमा करवा सकेंगे तथा 08 जुलाई 2017 तक महाविद्यालय में रिपोर्टिंग करनी आवश्यक होगी। उक्त तिथी तक जो अभ्यर्थी महाविद्यालय में रिपोर्टिंग नहीं करेंगे उनके प्रवेश निरस्त कर दिये जायेंगे।
इस वर्ष से राज्य सरकार के निर्देशानुसार अपवर्ड मूवमेन्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेन्ट हेतु आवेदन दिनांक 09 जुलाई से 10 जुलाई 2017 तक कर सकेंगे। अपवर्ड मूवमेन्ट के पश्चात् जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय अपवर्ड होगा उन अभ्यर्थियों को नवीन महाविद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा उनका प्रवेश निरस्त हो जायेगा।
अपवर्ड मूवमेन्ट के पश्चात् नवीन आवंटित महाविद्यालय की सूचना दिनांक 12 जुलाई 2017 को प्रातः 11.00 बजे उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही शेष प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटन भी दिनांक 12 जुलाई को ही किया जायेगा।
द्वितीय सूची में जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किये जायेंगे वे अभ्यर्थी दिनांक 12 जुलाई से 16 जुलाई तक अपना प्रवेश शुल्क जमा करवा सकेंगे तथा दिनांक 18 जुलाई तक महाविद्यालयों में रिपोर्टिंग करनी होगी।
यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वे वैबसाईट पर प्रदर्शित हैल्पलाईन नं. अथवा कार्यालय के दूरभाष सं. 2787083 पर सम्पर्क कर अथवा ई-मेल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
उपरोक्त दोनों परीक्षाओं से संबंधित जानकारी, दिशा निर्देश, विज्ञप्ति आदि अभ्यर्थी वैबसाईट पर देख सकते हैं
प्रो. सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थी काउंसलिंग संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति पीटीईटी की वैबसाईट पर देख सकते हैं तथा आगामी सूचनाओं हेतु वैबसाईट का नियमित अवलोकन करते रहें चूंकि अधिकांशतः सूचना वैबसाईट पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी।

प्रो. बी.पी. सारस्वत
समन्वयक

error: Content is protected !!