साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है…

किराप में हुआ विशेष जनचेतना शिविर का आयोजन, नाटक के जरिए दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Untitledमसूदा/अजमेर। केन्द्रीय सरकार की उपलब्धियों एवं फ्लैगशिप योजनाओं के प्रसार प्रसार के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रसार कार्यालय अजमेर और बीकानेर के तत्वावधान में मसूदा उपखंड क्षेत्र के ग्राम किराप में विशेष जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी सुरेश चावला की अध्यक्षता में आयोजित शिविर की थीम मेकिंग ऑफ डवलपिंग इण्डिया के ‘‘ साथ है विश्वास है ‘‘हो रहा है विकास है रखी गई। जिसमें महिला शसक्तिकरण, समृद्ध किसान समृद्ध भारत, प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर आमजन को इनका लाभ उठाने की प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूदा पंचायत समिति के प्रधान नारायण सिह रावत थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान रावत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं की जानकारी लेनी चाहिए और इनका लाभ लेना चाहिए। बात चाहे केन्द्र सरकार की हो या राज्य सरकार की, सरकार सभी के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाती है लेकिन आमजन जानकारी के अभाव में इनसे लाभान्वित नहीं हो पाता। ऐसे में जरूरत है कि आमजन जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ ले। समारोह में क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय अजमेर के सहायक निदेशक विनोद बैरवा ने बताया कि जनचेतना कार्यक्रम से पूर्व प्रसार के दौरान किराप के आस पास के आठ गांवों में जनसम्पर्क किया गया तथा कार्यक्रम में लोगों को जोडने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्षता सरपंच हीरालाल मेघवंशी ने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बालिका वधु नाटक ने मन मोहा : कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय भारत सरकार जयपुर और अजमेर कलाकार संघ की ओर से नाटक बालिका वधु का मंचन किया गया। नाटक में हास्य और व्यंग्य के जरिए बाल विवाह की कुरूतियों पर व्यंग्य किया गया और बाल विवाह से होने वाली परेशानियों को बताकर बाल विवाह नही करने की अपील की गई। नाटक का लेखन और निर्देशन गोपाल बंजारा ने किया। नाटक में महेश वैष्णव, गोपाल विजय गोयल, गोपाल कृष्ण शर्मा, कोमल वासवानी, मोनिका मूलचंदानी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रभावी संवाद अदायगी से सभी को मन मोह लिया। कलाकारों की डायलॉग डिलीवरी ने सभी की भरपूर वाहवाही लूटी।

error: Content is protected !!