पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना पर अमल

arvind yadav 1अजमेर 24 जून भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत 15 दिवसीय कार्य विस्तार योजना का कार्य शहर के सभी बूथों पर प्रभावी रूप से चल रहा है कार्यक्रम के तहत कार्य विस्तार योजना की दृष्टि से प्राप्त सामग्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र, साहित्य ,केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के पत्रक ,स्टीकर बूथ विस्तारक कार्ड आदि लेकर भाजपा बूथ विस्तारक रविवार 25 जून को अपने-अपने आवंटित मंडलों में कार्य विस्तार हेतु प्रस्थान करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि प्रातः 9रू00 बजे से प्रारंभ इस कार्यक्रम के अनुसार भाजपा आदर्श मंडल से जाने वाले विस्तारक नसीराबाद रोड 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास से रवाना होंगे जहां जिला अध्यक्ष यादव सहित वरिष्ठ नेता सभी विस्तारों को सामग्री सहित आवंटित बूथों में रवाना करेंगे भाजपा झलकारीबाई मंडल मैं प्रातः 10रू00 बजे उपमहापौर संपत सांखला तथा वरिष्ठ नेता झलकारी बाई मंडल के विस्तारको को को आवंटित बूथों पर रवाना करेंगे ,अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शिव शंकर हेडा सहित वरिष्ठ नेता साईं बाबा मंदिर से आर्य मंडल के विस्ताराको को आवंटित बूतों में रवाना करेंगे, पूर्व सांसद व पूर्व जिलाध्यक्ष रासा सिंह रावत, जिला महामंत्री रमेश सोनी सहित वरिष्ठ नेता भाजपा पृथ्वीराज मंडल के विस्तारको को आवंटित बूथों पर रवाना करेंगे नगर निगम महापौर धर्मेंद्र गहलोत भाजपा बजरंग मंडल के बूथ विस्तारों को पुलिस लाइन चौराहे से आवंटित बूथों पर रवाना करेंगे यादव ने बताया कि कार्य विस्तार योजना के तहत केंद्रीय प्रदेश से प्राप्त कार्य योजना के क्रियान्विति से बूथ स्तर पर सीधा संवाद हो रहा है तथा इससे पार्टी से सीधे तौर पर लोग जुड़ कर अपनी जनभावना प्रकट कर रहे हैं यह कार्य विस्तार योजना अजमेर शहर में प्रभावी रूप से चलेगी उपरोक्त सभी मंडलों के कार्यक्रम में छः माह के बूथ विस्तारक श्रीमती विमल दादूपंथी तथा लवकुश चौधरी,मंडल अंतर्गत आने वाले भाजपा के जिला पदाधिकारी पार्षदगण मंडल पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे

अरविन्द यादव
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!