स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम रविवार को नया बाज़ार में

united ajmerसामाजिक सरोकारों से जुड़ कर अजमेर में एक बदलाव लाने की मुहिम यूनाइटेड अजमेर का स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम रविवार दिनांक 25-6-17 को सुबह 6 बजे नया बाज़ार में बाला जी के मंदिर से नया बाज़ार चौपड़ के बीच आयोजित किया जाएगा ।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता जी भदेल होंगी व अजमेर नगर निगम के उप महापौर सम्पत सांखला जी व नगर निगम उपायुक्त ज्योति ककवानी जी विशिष्ठ अतिथि होंगे ।
स्वस्थ अजमेर कोर कमिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के आकर्षण रहेंगे बोरी रेस , टायर रेस , तीन टाँग की रेस , म्यूज़िकल चेयर रेस व जलेबी रेस ।
इन रेस के अतिरिक्त क्रिकेट , लट्टू , कंचे , फ़ुट्बॉल , बेडमिंटन , सतोलिया , रूमाल झपट्टा आदि खेल भी खेले जाएँगे ।

error: Content is protected !!