सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

Nagar Nigam thumb 2अजमेर दिनांक 24.06.17 । नगर निगम अजमेर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के सदस्य श्री स्वामी सदानंद महाराज एवं उनके साथ पधारे सदस्यगणों निगम के सफाई कर्मचारियों, यूनियन के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों (भा.म.संघ, अ.रा.स.म. कांग्रेस अ.भा.स.म. कांग्रेस कामगार यूनियन नगर निगम, अजमेर) महापौर कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें महापौर महोदय के समक्ष सफाई कर्मचारियों के सम्बंध में निम्नांकित समस्याऐं दषाई गई:-
1. समस्त अस्थाई सफाई कर्मचारियों की मजदूर डायरी बनवाने जाने हेतु।
2. राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियेां को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी बढाने हेतु मांग की गई।
3. नगर निगम, अजमेर में कार्यरत समस्त स्थाई सफाई कर्मचारियों को प्लाट/जमीन उपलब्ध कराने हेतु जमीन की मांग की गईं
4. नगर निगम, अजमेर में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करते हुए एवं भर्ती की मांग रखी।
5. सफाई कर्मचारियों की भर्ती में केवल वाल्मिकी समाज को ही प्राथमिकता दी जावें।
6. सन् 2002 के पश्चात् 2 से अधिक संतानों के अनिवार्यता समाप्त की जावें ताकि समाज को सफाई कर्मचारी की भर्ती में लाभ मिल सकें एंव शैक्षणिक अनिवार्यता समाप्त की जावें।

महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि उक्त समस्याऐं जो कि निगम स्तर पर है उनका निगम स्तर पर समाधान किया जायेगा व साथ ही महापौर श्री गहलोत द्वारा केन्द्र सरकार से सम्बंधित समस्याऐं है उसके लिए महापौर द्वारा श्री स्वामी सदानंद महाराज, माननीय सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार को अनुरोध किया है की इन समस्याओं का त्वरीत निवारण किया जायें। उक्त बैठक में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपायुक्त सु.श्री ज्योति कक्वानी, उपायुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता, लेखाधिकारी श्री रोहित पाराषर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री रूपाराम चौधरी, कार्यालय अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार शर्मा व अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!