अजमेर| ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया। ईद सोमवार को मनाई जाएगी। महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में ईद के मौके पर सोमवार तड़के जन्नती दरवाजा खुलेगा। अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह के अनुसार ईद के मौके पर परंपरा के अनुसार तड़के 4 बजे दरगाह में स्थित जन्नती दरवाजा जियारत के लिए खोला जाएगा। दोपहर 2ण्30 बजे तक अकीदतमंद जन्नती दरवाजे से जियारत कर सकेंगे। इसके बाद यह दरवाजा मामूल कर दिया जाएगा।