आर के सेन्टर पर प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह

AARTI 2आज दिनांक 25 जून 2017 को आजाद नगर कोटडा स्थित आर के सेन्टर पर सेन्टर के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह रखा गया। समारोह में प्रतिभावान बच्चो को बुके व प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानीत किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चो के अभिभावक भी मौजूद रहे। संस्था के निदेशक मयूर कच्छावा ने बताया कि संस्था पर इस समारोह में बच्चो के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। संस्था के निदेशक मयूर कच्छावा ने बताया कि आर के सेन्टर का परीणाम वर्षो से शत प्रतिशत रहा है एवं प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी बच्चों का परीणाम उतम रहा है इसमें कक्षा दसवीं के शैलेन्द्र चुण्डावत के 84 प्रतिशत, आरती गौड़ के 75 प्रतिशत, गायत्री के 77 प्रतिशत, कौशल के 77 प्रतिशत एवं कक्षा सातवीं की मुस्कान मोदी के 78 प्रतिशत चन्द्रप्रकाश गौड़ कक्षा आठवीं के 70 प्रतिशत, मनीषा रावत कक्षा दसवीं के 65 प्रतिशत आदी मार्कस आयें। इसी के साथ आर.एस.सी.आई.टी में भी बच्चो ने परचम लहराया है इसमें कौशल के 98 प्रतिशत सुप्रिया गहलोत के 95 प्रतिशत रीनाराज राठौड़ के 98 प्रतिशत हासील हुए है। संस्था के निदेशक मयूर कच्छावा ने बताया कि इन सभी बच्चो का एवं इनके अभिभावको का संस्था के द्वारा सम्मान किया गया और कच्छावा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से दुसरे का मनोबल बढता है। इस अवसर पर अकादमीक प्रधान मनीषा गहलोत भी मौजूद थी।

निदेशक
मयूर कच्छावा

error: Content is protected !!