मित्तल हॉस्पिटल के यूरोलोजिस्ट डॉ. कुलदीप शर्मा होंगे मुख्य वक्ता
अजमेर, 27 जून। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के यूरोलोजिस्ट डॉ. कुलदीप शर्मा बुधवार को केकड़ी में मूत्र रोग पर व्याख्यान देंगे। डॉ. शर्मा पेशाव की धार में कमजोरी, पेशाब बार—बार लगना, प्रोस्टेट की समस्या आदि विषय पर अपनी नवीनतम जानकारी साझा करेंगे।
जानकारी के अनुसार सेमिनार केकड़ी डाक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को शाम आठ बजे कोटा रोड, बस स्टेण्ड के पास स्थित होटल लक्ष्मी पैलेस में आयोजित होगी। सेमिनार में केकड़ी के अनेक चिकित्सक एवं चिकित्सा सेवा से जुड़े अधिकारी हिस्सा लेंगे