रंग मल्हार 9 जुलाई को

साइकिल पर चित्र उकेर कर अच्छी वर्षा की कामना करेंगे कलाकार
पृथ्वीराज फ़ाउंडेशन अजमेर और नगर निगम अजमेर के तत्वावधान में रंग मल्हार का आयोजन 9 जुलाई को 8 से 12 बजे तक सूचना केंद्र में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित राजवंशी के अनुसार रंग मल्हार समिति की पहल पर साईकिल के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अजमेर में पहली बार रंग मल्हार का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अजमेर के कलाकार साईकिल पर अपनी अपनी कलाकारी रंगों के माध्यम से दिखाएंगे ।
महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि रंग मल्हार के जरिए अजमेर के कलाकार साइकिल पर चित्र उकेर कर प्रदेश मे अच्छी वर्षा की कामना करेंगे व शहर वासियों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर को पर्यावरण संरक्षण का संदेश साइकिल रैली द्वारा देंगे।
पृथ्वीराज फाउंडेशन के दीपक शर्मा व संजय सेठी ने बताया कि वरिष्ठ कलाकारों को साइकिल एम. पी. नानकराम एंड कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी वही विद्यार्थियों को साइकिल स्वयं लानी होगी। विद्यार्थियों को पुरानी साइकिल एम. पी.नानकराम एंड कंपनी, केसरगंज पर न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराईं जाएगी। सभी भाग लेने वालों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!