सुधासागर महाराज ससंघ को सकल जैन समाज ने किया श्रीफल भेंट

IMG-20170706-WA0009मदनगंज-किशनगढ़। आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर महाराज ससंघ के समक्ष गुरूवार को किशनगढ़ सकल जैन समाज ने श्रीफल भेंट कर किशनगढ़ में ही चातुर्मास करने के लिए पुन: निवेदन किया एवं आशीर्वाद लिया। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि गुरूवार को ककराला (दूदू) से मंगलमयी विहार कर रामनगर के पास टाटा मोटर्स पर रात्रि विश्राम किया। मुनिसंघ की शुक्रवार को आहारचर्या बांदरसिंदरी में होगी। धर्मनगरी किशनगढ़ में ससंघ का प्रवेश 9 जून को होने की प्रबल संभावना है। छाबड़ा ने बताया कि श्रीफल भेंट करने में सकल जैन समाज की ओर से मूलचंद लुहाडिय़ा, प्रकाश गंगवाल, निहालचंद पहाडिय़ा, कैलाशचंद पहाडिय़ा, सम्पत दगड़ा, महावीर गंगवाल, राजेन्द्र बैद, पूनम पहाडिय़ा, निरंजन बैद, पारसमल बाकलीवाल, महेन्द्र पाटनी, जयकुमार बैद, चेतनप्रकाश पाण्ड्या, अजित दोषी, नीरज अजमेरा, निर्मलकुमार पाटोदी, शैलेश शास्त्री, माणकचंद गंगवाल, संजय पापड़ीवाल, एम.के. जैन, प्रकाशचंद पापड़ीवाल, नौरतमल पाटनी, सुशील काला, दिनेश पाटनी, अमन गंगवाल आदि सहित कई समाज बंधु मौजूद थे। वहीं विहार में विकास पाटनी, गौरव पाटनी, हेमंत छाबड़ा, श्रेयांस पाटनी, आदेश पाटनी, ज्ञानचंद पाटनी, संजय झांझरी, मुकेश काला, राजेश पहाडिय़ा आदि समाज बंधु साथ चल रहे है।

error: Content is protected !!