राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर गिरफ्तारी दी

अजमेर। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के 50 सदस्यों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर गिरफ्तारी दी। ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में पूरे राज्यभर में गिरफ्तारियां दी गयी। प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गयी तो आने वाले चुनाव में गहलोत सरकार को सत्ता से उखाड़ फैंकेंगे। जिलाध्यक्ष नवल सिंह जोधा ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर राज्य कर्मचारियों में अपना विश्वास खो चुकी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।
error: Content is protected !!