लाॅयन्स क्लब भवन में होगा भव्य आयोजन
अजमेर, 3 अगस्त ( )। लाॅयन्स क्लब अजमेर सिटी का पदस्थाना समारोह शनिवार, 5 अगस्त 2017 को शाम आठ बजे से मानसरोवर काॅलोनी, वैशाली नगर स्थित लाॅयन्स क्लब भवन में आयोजित होगा।
लाॅयन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतपाल 3233-ई-2 लाॅयन सतीश बंसल होंगे। प्रथम उप प्रांतपाल लाॅयन डाॅ. डी.एस. चैधरी शपथ ग्रहण कराएंगे। उन्होंने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट लाॅयन सी.पी.जैन के नेतृत्व में सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्य वर्ष 2017-18 के लिए सेवाकार्यों की शपथ ग्रहण करेंगे। सचिव पद पर लाॅयन दिलीप मकवाना तथा कोषाध्यक्ष पद पर वे स्वयं लाॅयन संजीव कुमार गुप्ता शपथ लेंगे।
लाॅयन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत शाम आठ से साढ़े आठ बजे तक फैलाशिप आयोजन होगा फिर सभा आयोजित होगी। कार्यक्रम में वर्ष 2016-17 के अध्यक्ष लाॅयन कमल शर्मा, सचिव लाॅयन दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष लाॅयन दिलीप गांधी, संयोजक लाॅयन ओ एस माथुर, लाॅयन गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहेंगे।
नोटः- संपादक महोदय, पदस्थापना समारोह के कवरेज के लिए संवाददाता एवं फोटोग्राफर भेजने की व्यवस्था फरमाएं। धन्यवाद।
कोषाध्यक्ष
लाॅयन संजीव कुमार गुप्ता (2017-2018)
9829073379