18 अगस्त 2017 भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर संकल्प से सिद्धि नव भारत निर्माण में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तहत कल शाम एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 9 अगस्त से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों को देशभर में संपादित करने जा रही है इन कार्यक्रमों की कड़ी में एक सांस्कृतिक संध्या पुष्कर घाटी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर सायं 7 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित की जाएगी जो की पूर्ण रुप से राष्ट्र भावना और देशभक्ति के कार्यक्रमों से ओतप्रोत होगी श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रभारी श्री अविनाश राय खन्ना करेंगे कार्यक्रम के आरंभ में अजमेर के लोकप्रिय सांसद स्वर्गीय श्री सांवर लाल जी जाट को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएँगे कार्यक्रम के संयोजक सोम रत्न आर्य ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी मुख्य रूप से सांस्कृतिक संस्था सप्तक द्वारा की जा रही है कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुति विभिन्न कलाकारों द्वारा दी जाएगी श्री आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में सभी प्रकार के संगठनों जैसे धार्मिक संगठनों ,सामाजिक संगठनों ,गैर राजनीतिक समाज सेवी संगठनों सहित सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी जिला प्रचार मंत्री संदीप गोयल ने बताया कि कल की तैयारियों के लिए एक बैठक आज जिला अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आहुत की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां दी गई आज की बैठक में उपाध्यक्ष सोम रतन आर्य महामंत्री रमेश सोनी जय किशन पारवानी कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा मंत्री रविंद्र जय सांवरिया रचित कच्छावा अनुपम गोयल दिनेश सजना नी अनुज माथुर महावीर सिंह राठौड़ की उपस्थिति रही इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान विभाग के जिला स्तरीय बैठक स्थानीय इंदौर स्टेडियम में संपन्न हुई बैठक में जिला अध्यक्ष अरविंद यादव महापौर धर्मेंद्र गहलोत स्वच्छ भारत अभियान के जिला प्रमुख चंद्रेश सांखला और मौजूद सभी प्रबुद्ध जनों से स्वच्छ भारत अभियान में सब की सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 19 अगस्त शनिवार को महाराणा प्रताप स्मारक पर सायंकाल 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में सभी वर्गों से जुड़े लोगों के साथ जाने की रूपरेखा सुनिश्चित कीके कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य प्रभारी श्री अविनाश राय खन्ना दोपहर ढाई बजे गोपालपुरा दिवंगत सांसद सांवरलाल जाट के निवास स्थान पर श्रदांजलि अर्पित करने जाएंगे 3 बजे अजमेर में तथा पुष्कर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात साईं काल 7बजे महाराणा प्रताप स्मारक पहुंचेंगे
जिला प्रचार मंत्री
संदीप गोयल 9352004484