न्यायालय के फैसले के बाद मुस्लिम महिलाओं का शोषण समाप्त होगा

mansoorअजमेर 22 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के नेता सैयद मंसूर अली ने कहा कि तीन तलाक माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया जाना चाहिए न्यायालय के फैसले के बाद मुस्लिम महिलाओं का शोषण समाप्त होगा

तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय की संविधानिक पीठ के फैसले के बाद जारी बयान में सैयद मंसूर अली ने कहा कि देश में तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का अध्याय समाप्त होगा और महिलाओं की स्वतंत्रता का नया अध्याय लिखा जाएगा उन्होंने कहा कि एक बार में तीन तलाक का उच्चारण शरीयत में भी मना है परंतु लोग इसका लगातार उपयोग करके मुस्लिम महिलाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी अपने फैसले में एक बार में तीन तलाक को बिदअत करार दिया है ऐसे में अब महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिलेगा

मंसूर ने कहा कि सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की अनुपालना में संसद में तीन तलाक पर व्यापक रुप से चर्चा करवाकर अध्यादेश लाना चाहिए उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तीन तलाक को असंवैधानिक करार देना अपने आप में ऐतिहासिक फैसला है और देश के मुसलमानों को इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करना चाहिए

error: Content is protected !!