सीवरेज के ढक्कनों के कारण दुर्घटनाएं

Untitledअजमेर 23 अगस्त राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त, जिला धीश अजमेर से अजमेर शहर में जगह जगह सीवरेज के लिये जो मुख्य सड़कों पर ढककर लगा रखे है है वो 6छे छे इंच तक सड़क से नीचे बैठे हुए है जिस के कारण रोजाना दुर्घटना होती रहती है।शैलेश गुप्ता ने कहा कि करोड़ो रूपये लगा के सीवरेज प्लांट तो बना दिया परंतु स्मार्ट सिटी की सड़कों पर सीवरेज के कारण बड़े बड़े खड़े हो गए है जिन पर आज तक कोई ध्यान नही गया न जाने कितने लोग रोजाना इनके कारण दुर्घटना का शिकार होते है।स्मार्ट रोड कहलाने वाली जगहो पर भी इन ढक्कनों के कारण रोज दुर्घटना होती रहती है।

error: Content is protected !!