अरबों द्वारा सिंध पर हमलो का विरोध करते शहीद हुए राजा दाहरसेन

सिंधु मित्र बप्पारावल का एक भव्य स्मारक इसी वर्ष के अंत में तैयार – लखावत

Photo No.1Photo No.4अजमेर 25 अगस्त। अरबो के द्वारा विदेशी हमला सिंध पर 712 में हुआ था, सिंध पर किए गए हमलो का सशक्त विरोध करते हुए शहीद होने वाले सिंध के राजा दाहरसेन की जयंती के अवसर पर आज उन्हें श्रृद्धा और उल्लास के साथ श्रृद्धांजली अर्पित की गयी। हिन्दुस्तान के सीमांत राज्य सिंध पर अरब के खलीफा के आदेश से मोहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में किए गए हमले से महाराजा दाहरसेन के साथ उनकी रानी लाडी बाई, राजकुमारी परमाल और सूर्य कुमारी ने भी युद्ध में विदेशी हमलावरों का सामना किया था। महाराज दाहरसेन की स्मृति में बने अजमेर में लगभग 40 हजार वर्गगज क्षेत्र पर स्मारक पर आज देशभक्ति के तरानों ने सम्पूर्ण वातावरण को शौर्य की फिजा में बदल दिया। आज देशभक्ति की 20 जबरजस्त प्रस्तुतियों में कलाकारों, शैक्षणिक विद्यालयों की छात्र छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में दाहरसेन के साथ हिंगलाज माता, श्रीचंद भगवान, ईष्ट झूलेलाल, संत कंवरराम, शहीद हेमु कालानी, राणा रतनसिंह व विवेकानन्द सहित कई संतों और वीरों को श्रृद्धांजली अर्पित की गयी। सिंध की सभ्यता और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।
समारोह में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने इस अवसर घोषणा की कि सिंध को विदेशी आक्रमणताओं से मुक्त करने वाले सिंधु मित्र बप्पारावल का एक भव्य स्मारक, एकलिंग जी निकट बप्पारावल के स्थान पर 2017 में पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।
अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास व समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में जयंती के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रमों में रंगभरो, देशभक्ति गायन, नृत्य, बॉस्केट बॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख भारतीय सिन्धुसभा मुम्बई ईश्वर लालवाणी, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, नवलराय बच्चाणी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने हिंगलाज माता की पुजा अर्चना कर महाराज दाहरसेन को श्रृद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
पर्यटन विभाग द्वारा सोहन भाट द्वारा कच्ची घोड़ी नृत्य, घनश्याम भगत, श्रीमती भारती शर्मा, लक्ष्मी मेहरा, लक्ष्मी बुंदेल, रूकमणी एवं ग्रुप द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत व नृत्यों की प्रस्तुति दी गयी। केजी ज्ञानी, गिरीश, दीपा लखन द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नवलराय बच्चानी द्वारा भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। सर्वानन्द विद्या मंदिर स्कूल की रिया एण्ड पार्टी ने देशभक्ति सामूहिक नृत्य आरम्भ है प्रचण्ड बोले…….., एकल गान में हर्षिता ठारवाणी ने ऐ मेरे प्यारे वतन…….., हरिसुन्दर बालिका उ.मा. विद्यालय सामूहिक नृत्य कोमल एण्ड पार्टी द्वारा दी गयी। नरवासी उ.मा. विद्यालय की सोनम एण्ड पार्टी द्वारा सामूहिक नृत्य व सोहिल रिझवाणी ने गीत ये देश है वीर जवानों का….., आदर्श उ.मा. विद्यालय मोहित ने जय हो जय हो……. और नितन ने तीन रंग का हमारा तिरंगा गीत प्रस्तुत किया व रा.उ.मा. विद्यालय, खारी खुई और संत कवंरराम उ.मा. विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को आंनदित कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन आभा भारद्वाज व महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। स्वागत भाषण कंवल प्रकाश किशनानी ने दिया। वन्देमातरम् ममता तुलसायानी ने गया। अंत में धन्यवाद उपमहापौर सम्पत सांखला ने दिया।
इस अवसर पर, पर्यटन विभाग के पर्यटन अधिकारी रतनलाल तुनवाल, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रत्युमनदेथा, भगवान कलवाणी, नवीन सोगानी, मोहन तुलसयानी, कमलेश शर्मा, श्री बलराम हरलाणी, मोहन लालवाणी, विनीत लोहिया, वेदप्रकाश जोशी, खेमचंद नारवाणी, महेश सावलाणी, मोहन तुलस्यिाणी, कमलेश शर्मा, रमेश मेंघाणी, महेश टेकचंदाणी, तुलसी सोनी, श्वेता शर्मा, गिरधर तेजवाणी, प्रकाश गुरबाणी, दौलत सिंह सहित विद्यालयों के छात्र, विजेता व पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विजेताओं का हुआ सम्मान दी ट्रॉफी, अवार्ड व प्रशस्ति-पत्र
महाराजा दाहरसेन रंगभरो प्रतियोगिता नगर स्तर में –
चित्रकला प्रतियेागिता में अजमेर स्तर पर वरिष्ठ वर्ग में स्वामी सर्वानन्द विद्या मंदिर की सिमरन कुडिया प्रथम, रा. मोईनिया इस्लामिया विद्यालय के प्रवीण कुमार साहु द्वितीय और हरीसुंदर विद्यालय की सेजल छत्रानी तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में आदर्श विद्यालय के यश प्रथम, स्वामी सर्वानन्द विद्या मंदिर विद्यालय के हिमांशु मिश्रा द्वितीय और नरवासी विद्यालय के राहुल माली तृतीय को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता में –
देशभक्ति एकल गायन कनिष्ठ वर्ग में प्रथम हरिसुन्दर विद्यालय की गुंजन केसवाणी, द्वितीय स्वामी सर्वानन्द विद्यालय की हर्षिता ठारवाणी, तृतीय हरिसुन्दर विद्यालय की खुशबू निर्वाण, वरिष्ठ वर्ग में हरिसुन्दर विद्यालय की दीपा लखन प्रथम, राजकीय सिन्धी विद्यालय खारी खुई की वंदना लेखवाणी द्वितीय और तृतीय हरिसुन्दर विद्यालय की जूही मदनाणी को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देशभक्ति ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता में –
ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में नरवासी विद्यालय की हेमलता एण्ड ग्रुप प्रथम, स्वामी सर्वानन्द स्कूल की हर्षिता ठारवाणी एण्ड ग्रुप व हरिसुन्दर विद्यालय की कोमल एण्ड गु्रप द्वितीय और तृतीय स्थान पर राजकीय सिन्धी विद्यालय खारी खुई की रोशनी एण्ड ग्रुप, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम संत कवंरराम स्कूल की आरती, हरिसुन्दर विद्यालय की कशिश एण्ड ग्रुप द्वितीय और संत कवंरराम स्कूल की वर्षा तृतीय व दीक्षा को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बॉस्केट बॉल प्रतियेागिता में विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी –
सिंधुपति महाराजा दाहरसेन बास्केटबॉल टूर्नामेंट विजेता छात्रा वर्ग में सोफिया स्कूल और उपविजेता मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, छात्र वर्ग में विजेता टीम मयूर स्कूल व उपविजेता मेयो कॉलेज के कप्तान सहित विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, अवार्ड व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को स्कूल स्तर पर किया जायेगा सम्मान चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का –
चित्रकला प्रतियेागिता में विद्यालय स्तर पर राजकीय सिन्धी विद्यालय में वरिष्ठ वर्ग में आशीष शर्मा प्रथम, आकाश शर्मा द्वितीय, विकास शर्मा तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में स्वीटी प्रथम, कुणाल लखवानी द्वितीय और दिक्षा तृतीय। हरिसुंदर बालिका विद्यालय में वरिष्ठ वर्ग में सेजल छत्रानी प्रथम, कोमल लालवानी द्वितीय, सुरभी मोतियानी तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में करिश्मा सुवाशिया प्रथम, खुशी शेरा द्वितीय, गीता चांदवानी तृतीय। राजकीय मोईनिया इस्लामिया विद्यालय वरिष्ठ वर्ग में प्रवीण कुमार साहु प्रथम, सैनिक जांगिड़ द्वितीय, वैभव सिवासिया तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में फेजान अंसारी प्रथम, मयंक द्वितीय, और निवेश पंवार तृतीय। आदर्श विद्यालय में वरिष्ठ वर्ग में सुशील नाथानी प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय, नितिन जोशी तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में यश प्रथम, दिनेश भोजवानी द्वितीय और आकाश तृतीय। स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में वरिष्ठ वर्ग में सिमरन कुण्डिया प्रथम, रितिका लखवानी द्वितीय, रिया मोनानी तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में हिमांशी मिश्रा प्रथम, भाविका मोतीयानी द्वितीय और खुशबू ढिल्लीवाल तृतीय। राज. बा.उ.मा.वि. गगवाना वरिष्ठ वर्ग में पूजा नवल प्रथम, उर्मिला प्रजापत द्वितीय और महावेश खान तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में विनिता मौर्य प्रथम, रश्मि कुमार द्वितीय और आलिया तृतीय। राजकीय पू. बा.उ.मा.वि. वरिष्ठ वर्ग में प्रियंका रेगर प्रथम, माया धाका द्वितीय और अत्रु रेगर तृतीय। कनिष्ठ वर्ग में खुशबू प्रथम, मुस्कान अंसारी द्वितीय और परवीन बानू तृतीय। राजकीय खारी कुई विद्यालय में वरिष्ठ वर्ग में सुनील, स्नेहा, स्वीटी, दीक्षा, कुनाल, भूमिका को सोमवार से अलग अलग विद्यालयों में जाकर समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!