विसर्जन होगा गमले में
अजमेर 25 अगस्त। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर स्वामी समूह द्वारा कॉम्पलेक्स स्थित प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में मिट्टी के गणेश जी की मुर्ति को विधि विधान से स्थापित किया गया।
स्वामी समूह के चेयरमेन कंवल प्रकाश ने बताया कि अनन्त चर्तुदशी के दिन विसर्जन के कार्यक्रम के समय इस मुर्ति पर पानी डालने पर मिट्टी गमले में चली जायेगी और उसमें तुलसी का पौधा लगाया जायेगा। इससे पी.ओ.पी. से बनी मुर्ति से होने वाला पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा। जो हम हमेशा देखते आये है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में रोजाना सुबह व सांयकाल के समय भगवान गणेश की आरती कर प्रसाद वितरित किया जायेगा।
कंवल प्रकाश
चेयरमेन, स्वामी समूह
मो. 9829070059