गाजे-बाजे के साथ निकाली राम बारात

अजमेर। शुक्रवार को नगर में राम बारात निकाली गई। शाम चार बजे नगर निगम कार्यालय से बैंड बाजों, घोड़ी बग्घी, लाइट और आतिशबाजी के साथ निकाली गई बारात में राम, लखन, भरत, शत्रुघ्न दूल्हे के रूप में तो बारातियों में महाराज दशरथ, विश्वामित्र, गुरू वशिष्ट के साथ अयोध्या के दरबारी और आम लोग बाराती के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे तो पूरा शहर बारात के दर्शन को उमड़ पडा। जगह-जगह शहरवासियों ने बारात का पुष्प वर्षा और अल्पाहार से स्वागत और अभिनंदन किया। बारात के जवाहर रंगमंच पहुंचने पर जनकपुरी के लोगों ने मां सीता के दूल्हे भगवान राम का स्वागत किया। स्वयंवर के बाद राम-सीता विवाह संपन्न हुआ। बारात में नगर निगम मेयर कमल बाकोलिया सहित कांग्रेस और भाजपा के पार्षद, निगम के अधिकारी और कर्मचारी और शहर के आमजन शामिल हुये।
error: Content is protected !!