अजमेर से हजारों कांग्रेसी जाएंगे दूदू

अजमेर। दूदू में शनिवार को होने जा रहे आधार कार्ड के दूसरे चरण के शुभारम्भ और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की होने वाली रैली को ले कर अजमेर में भी तैयारियां जोरों पर है। शहर कांग्रेस का दावा है की स्थानीय सांसद सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रही इस रैली में अजमेर शहर से भी हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे। खास बात यह है कि इस रैली में जाने वालों की भोजन व्यवस्था कांग्रेस ने इस बार आरएसएस की तर्ज पर की है। रैली में जाने वाले आमजन के भोजन के इंतजाम का जिम्मा वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से 86 बसों में सवार हो कर दूदू के लिए रवाना होंगे। किशनगढ़ टोल नाके के पास इन बसों में सवार कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का मानना है की दूदू की यह रैली सचिन पायलट के भविष्य के लिए अहम् है। यदि यह रैली सफल होती है तो सचिन  पायलट का कद कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में और बुलंद होगा।
error: Content is protected !!