भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

11214सितंबर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री और अजमेर महिला मोर्चा संगठन प्रभारी श्रीमती निशि मुकेश जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे संबोधित करते हुए श्रीमती निशि मुकेश ने अजमेर महिला मोर्चा के पदाधिकारी वह कार्यकारिणी सदस्यों से आह्वान किया और उन्होने एकजुटता के साथ सरकार की योजनाओं को चूल्हे से चौपाल तक ले जाने के लिए प्रेरित किया संगठन प्रभारी ने कहा कि आज के समय में सरकार की कई योजनाएं जैसे कि उज्ज्वला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि जो नारी के स्वाभिमान से जुड़ी है हमारे मोर्चे का यह प्रयास रहना चाहिए कि इन योजनाओं को अधिक से अधिक परिवारों तक प्रचारित-प्रसारित करें साथ ही इसका लाभ किस प्रकार अंतिम छोर तक पहुंचे यह हमें विचार करना चाहिए महिला मोर्चा कीे जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय की कार्य योजना को निर्धारित करना था बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में हुआ श्री यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा से आने वाले समय में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार से संबंधित कार्यक्रम करने और किस प्रकार समाज में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार हो इसके लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया साथ ही पार्टी में महिला सहभागिता बढ़ाने और सक्रिय रुप से काम करने का संदेश दिया शहर जिला प्रचार मंत्री संदीप गोयल ने बताया कि प्रभारी महोदय की अध्यक्षता में कल महिला मोर्चा के 2 मंडलों में बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें बजरंग मंडल की बैठक दोपहर ढाई बजे और आदर्श मंडल की बैठक शाम 5 बजे रखी जाएगी बजरंग मंडल में बैठक के पश्चात पौधारोपण किया जाएगा आज की बैठक में कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा ने किया तथा महामंत्री सीमा गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया आज के कार्यक्रम में पूर्व सभापति श्रीमती सरोज जाटव शहर जिला उपाध्यक्ष संपत भाटी विनोद कंवर मोर्चा उपाध्यक्ष मधु शर्मा सुषमा शर्मा भुवनेश पवार मधु शुक्ला श्वेता शर्मा सुनीता चौहान वनीता जैमन इंदु राठी विजयलक्ष्मी विजय सलोनी जैन सरोज भाटी, पूजा संतवानी व समस्त जिले के पदाधिकारी वह कार्यकारिणी उपस्थित रही

शहर जिला प्रचार मंत्री
संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!