द्रौपदीदेवी स्कूल में गरबा महोत्सव मनाया

अजमेर। द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को गरबा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या रंजना अग्रवाल ने करते हुऐ माँ दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना दृष्टि रॉय और विशिष्ट अतिथि अर्जिता बंसल और तरूणा गोयल थे। इस अवसर पर मां दूर्गा की पूजा अर्चना कर हलवा, पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहन पारम्परिक परिधान धारण कर डाँडियों की खनक से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियाँ दी। जिनमें रॉक गु्रप द्वारा ”राधा बिना श्यामÓÓ चेलेन्जर ग्रुप द्वारा ”जय माँ अष्ट भवानीÓÓ फाईटर ग्रुप द्वारा ”म्हारो सोनालो घडोलो रे”, अमीशा एण्ड ग्रुप द्वारा ”पंछीडा तू उड न जा”, डिम्पल एण्ड  ग्रुप द्वारा ” नदी किनारे”, आदि गीतो पर नृत्य प्रस्तुत किए गए।
error: Content is protected !!