जतोई दरबार में वरसी महोत्सव आरंभ

अजमेर। नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में बाबा दांदु राम साहेब का 53वीं वरसी महोत्सव शनिवार को शुरू हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे सुखमनी साहेब का पाठ और 10 बजे अखंड पाठ साहेब प्रारम्भ हुआ। इसके बाद इंदौर के सन्त मोहनदास चन्दन ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। धाम के सेवाधारी फतनदास ने बताया कि शाम को कटनी वाले गोवर्धन दिलीप कुमार उदासी बालक मंडली द्वारा भगत का आयोजन किया गया। रविवार को शाम पांच बजे से पूज्य बहराणा साहेब और रात आठ बजे से बालक मंडली द्वारा माता की चौकी का आयोजन किया जायेगा और 22 अक्टूबर को सुखमनी साहेब और अखंड पाठ साहेब का भोग, शबद कीर्तन और अरदास के बाद दोपहर 1 बजे से भण्डारा प्रसादी के साथ तीन दिवसीय उत्सव का समापन होगा।
error: Content is protected !!