बालिकाओ व खिलाडियो को बाटे प्रमाण पत्र
अजमेर, 24 सितम्बर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र व लघु उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंध केन्द्र (मदस) के संयुक्त तत्वाधान में विगत 12 से 20 जून 2017 को आॅल सेंट (गल्र्स) स्कूल चन्द्रवरदायी नगर, अजमेर में आयोजित ‘‘ पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी बालिका कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर‘‘ में वार्ड नं. 39 व 34 में निवास करने वाली बालिकाओं एवं ‘‘ पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियो को धवन पब्लिक स्कूल, कल्याणीपुरा व वीर चैक, गुर्जर धरती, अजमेर में प्रमाण-पत्र व खिलाडियो को ड्रेस बाटी गई।
अजमेर दक्षिण विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल जो कि इस शिविर की आयोजक थी के तहत् आज वार्ड संख्या 39 व 34 में प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। दोनो प्रतियोगिता में प्रमाण-पत्र के समय बालक-बालिकाओ में उत्साह दिखाई दे रहा था। इस मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निःशुल्क शिविर में सभी बालिकाओ ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कौशल शिविर में प्रशिक्षण देने वाले सभी प्रशिक्षक बाहर के थे। उन्होने बताया कि कोई भी कार्यक्रम जब बहुत बडे स्तर पर होता है तो इस स्तर के कार्यक्रम को बगैर अनुशासन के नही किया जा सकता है। इसमे सभी कार्यकर्ताओ का सहयोग बहुत ही बडिया था। इस शिविर में बालिकाओ को अलग-अलग प्रकार के हुनर सिखाए गए। आने वाले समय में मंत्री भदेल द्वारा शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओ के लिए स्वरोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर मण्डल अध्यक्ष एवं मनोनित पार्षद श्री मोहन राजोरिया ने बताया कि इन कार्यक्रमों से बालक बालिकाओ व कार्यकर्ताओ को बहुत अच्छा अनुभव मिला व मंत्री महोदया से सीधा संवाद करने का मौका मिला। आने वाले समय में इस तरह के कई आयोजन किये जायेगे जिसमें बच्चो से निवेदन किया कि आगे भी कार्यक्रमों में सहयोग रहेगा। साथ ही मंत्री भदेल मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया जिसमें वीर चैक, गुर्जर धरती में निवास करने वाली वृद्व माताओ को साडी औढाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष श्री बलराज कच्छावा, मनोनित पार्षद मोहन राजोरिया, पवन बैरवा, गौतमराज, पकंज पटेल, अनिल सूर्यवंशी, गंगासिंह, कमलेश, गजेन्द्र,जेपी यादव, सत्यनारायण शर्मा, महिला मोर्चा सीमा गोस्वामी, तरुणा,कृष्णा, सुनिता धवन, साहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इन्हे वितरित किए गए प्रमाण पत्र रेनुका, लवीना, हिमांनी, प्रियंका, प्रियंका कठूमरा, हर्षिता, कुसुम, हिमांशी, संगीता, चेतना कंवर, डिम्पल, उमेश, क्षेत्रपाल, युवराज,अभिषेक, मुकेश, योगेश, जय, विजय सिंह, घनश्याम, राजेन्द्र, रमेश, लोकेश, शैलेन्द्र, सुभाष, अक्षत, दिनेश,नितेश, हरीश, भवानी, रवि, करण विकास, गोविन्द, नीरज, धीरज, मोनिका, सुमन, मनीषा,विमला, सोनू, नीतू, निशा, सीमा, काजल, शालू, गायत्री, सहित कई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालक/बालिकाएं उपस्थित थी।