ईयूडीआर एक्ट के तहत 3 करोड़ 32 लाख 27 हजार रूपए की वसूली

avvnl thumbअजमेर, 5 अक्टूबर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक ईयूडीआर एक्ट (विद्युत बकाया वसूली नियम) के तहत कुल 3 हजार 934 प्रकरणों में 3 करोड़ 32 लाख 27 हजार रूपए की वसूली की गई है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने बताया कि बकाया वसूली के तहत उपभोक्ताओं से ईयूडीआर एक्ट के तहत नोटिस देकर कार्यवाही की गई। सर्वाधिक वसूली चित्तौडगढ़ सर्किल में 2 हजार 276 प्रकरणों में 1 करोड 8 लाख 80 हजार रूपए की वसूली की गई है। जबकि नागौर सर्किल में 497 प्रकरणों में 83 लाख 85 हजार रूपए, सीकर सर्किल में 461 प्रकरणों में 47 लाख 39 हजार रूपए, राजसमंद में 298 प्रकरणों में 49 लाख 71 हजार, भीलवाडा सर्किल में 27 प्रकरणों मे 18 लाख 7 हजार रूपए, अजमेर शहर सर्किल में 170 प्रकरणों में 16 लाख 78 हजार, झुंझुनूं में 10 प्रकरणों में 2 लाख 55 हजार रूपए, उदयपुर सर्किल में 30 प्रकरणों में 2 लाख 7 हजार तथा अजमेर जिला वृत में 165 प्रकरणों में 3 लाख 32 हजार रूपए की वसूली की गई है।
—000—
निगम द्वारा 2 हजार 932 जन समस्याओं का निस्तारण
अजमेर, 5 अक्टूबर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता एवं सहायक अभियंता मुख्यालयों पर लगाये गये जन समस्या समाधान शिविरों में चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक 2 हजार 932 समस्याओं का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गयी है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक कुल 560 जन समस्यायें दर्ज की गई जिनमें से 544 जनसमस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता मुख्यालय पर निस्तारण की गई जन समस्याओं में प्रतापगढ़ में 354 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि सीकर में 141, बांसवाड़ा में 17, चितौड़गढ़ में 25 तथा झंुझुनंू में 7 समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि सहायक अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक कुल 2 हजार 440 जन समस्याओं को पंजीकृत कर 2 हजार 388 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। निपटाई गयी जन समस्याओं में उदयपुर में एक हजार 299 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि सीकर में 339, भीलवाड़ा में 215, अजमेर जिला सर्किल में 168, प्रतापगढ़ में 159, चितौड़गढ़ में 76, नागौर में 77, झुंझुनूं में 25, बांसवाड़ा में 20 तथा अजमेर शहर में 10 जन समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
—00

error: Content is protected !!