बाड़मेर
भील समाज सामुदायिक भवन में 5 अक्टूबर गुरूवार को भील राणा पूंजा जयंती समारोह मुख्य अतिथि विधायक मेवाराम जैन, राजकीय महाविद्यालय अध्यक्ष गजेन्द्रसिह गोरड़िया की अध्यक्ष, संयुक्त सचिव गेनाराम, वीर एकलव्य फोर्स के जिलाध्यक्ष हेमाराम दहिया, राणा पूंजा युवाध्यक्ष अषोक वाघेला, जय आदिवासी युवा संगठन अध्यक्ष गोविन्द भील, समाजसेवी किषनलाल सोमाणी, मांगीलाल सोमाणी के आतिथ्य में मनाया गया।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने राणा पूंजा भील की प्रतिभा को माला पहनाकर शुंभारम्भ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यापक नखताराम भील ने समाज में फैल रही कुरोतियों को समय रहते रोकने पर ही समाज का विकास होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि मैं हमेषा आपके समाज के विकास के लिए हमेषा तैयार हॅू आप सभी को जब मेरी आवष्यकता पड़े मुझे बताओं मैं आपकी मदद के लिए भरसक प्रयास करूंगा। जैन ने कहा कि अनुसूचित जनजाति क्षैत्र को घोषित करनेे के लिए आपकी मांग विधानसभा रखूंगा।
पीजी कॉलेज अध्यक्ष गजेन्द्रसिह गोरड़िया ने कहा कि समाज का विकास एकजुट रहने पर ही होगा और आज का युवा देष का भविष्य है और हर युवा को अपनी ताकत को पहचाना होगा।
निकाली रैली
भील राणा पूंजा जयंती समारोह कार्यक्रम के बाद समाज के लोगो ने समाज के भवन से रैली निकाली जो शहर के मुख्य मार्गो सर्किट हाउस, सिणधरी चौराहा, चौहटन चौराहा, सुभाष चौक, अहिसा सर्किल, होते हुए कलेक्ट्रट पहुॅची।
ज्ञापन सौपा
समाज के लोगो ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जोधपुर संभाग के जिलो को रेगिस्तान जनजाति विषेष क्षेत्र लागू करने की मांग की।
भोमाराम बिषाला
महासचिव
भील राणा पूंजा सेना, बाड़मेर
7665222966