मुख्यमंत्री की बैठक की तैयारियां पूरी

शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी एवं देवस्थान मंत्री रिणवा ने की समीक्षा
हंस पैरेडाईज समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री मिलेगी विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियों से

vasundhara 7अजमेर, 6 अक्टूबर 2017, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 7 अक्टूबर को प्रातः अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हंस पैरेडाईज समारोह स्थल पर भाजपा संगठन और विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। वे यहां पूरा दिन कार्यक्रम में भाग लेगी। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी तथा देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने आज देर रात तक जोर शोर से तैयारिया की।
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री कल प्रातः फॉयसागर रोड स्थित हंस पैरेडाईज समारोह स्थल पर आयेगी वे यहां दिन भर विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी उनका भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षो से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। आज देर रात तक समारोह स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई इस अवसर पर देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा, संगठन के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, मेघराज लोहिया, महेश शर्मा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!