अजमेर 25 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री चंद्रशेखर जी ने अपने अजमेर प्रवास के दौरान जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों पूर्व जिला अध्यक्षों निकाय अध्यक्ष पूर्व विधायकों वर्तमान विधायकों की एक संयुक्त बैठक ली महामंत्री संगठन श्री चंद्रशेखर जी ने संबोधित करते हुए कहां की हम सभी का उद्देश्य एक विचारधारा को लेकर आगे चलना है हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में आमजन के मुख पर खुशहाली लाना पार्टी का गौरव और स्वाभिमान कार्यकर्ताओं और आम जन तक पहुंचाना है संगठन महामंत्री ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का परिचय लिया उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना बूथ समितियों की समय समय पर बैठक लेना और कांग्रेस मुक्त भारत का जो हमारा उद्देश्य है उस उद्देश्य की परिणीति तक पहुंचना किस प्रकार योजनाओं को व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता संगठन का किस प्रकार विस्तार किया जा सकता है इन विषयों पर हमे काम करना चाहिए हमारी सरकार पारदर्शी निर्णायक और संवेदनशील सरकार है यह जनसहभागिता वाली सरकार है हमारी सरकारों ने जन सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश एक आंदोलन के रूप में खड़ा किया 19500 गांव में बिजली पहुंचाई 30 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुले साढ़े तीन करोड़ घरों में गेस चूल्हा पहुँचाया इस प्रकार के अनेको अनेक कार्यक्रम सरकारों द्वारा बनाए और क्रियान्वित की जा रहे बैठक के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने महामंत्री संघठन का अभिवादन करते हुए कहा कि हमारा संगठन पूरी तरह से आने वाले चुनावों के लिए मजबूती से खड़ा है बूथ स्तर तक प्रत्येक इकाई बनाई जा चुकी है कार्यक्रम के अंत में धन्याद महामंत्री रमेश सोनी ने ज्ञापित किया जिला प्रचार मंत्री संदीप गोयल ने बताया की बैठक के अंत में हाल ही में शहर जिला अजमेर द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तक विस्तार और विकास की राह पर बढ़ते अजमेर के कदम सभी पदाधिकारियों को दी गई आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार पूर्व प्रदेश मंत्री बिरम देव सिंह प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेडा महापौर धर्मेंद्र गहलोत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा पूर्व यूआईटी चेयरमैन श्री धर्मेश जैन पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा उपमहापौर संपत संखला पूर्व सभापति सुरेन्द्रा सिंह शेखावत उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य तिलक सिंह रावत घीसूलाल गढ़वाल श्रीमती संपत भाटी डॉ विकास सोनगरा श्री संजय खंडेलवाल महामंत्री श्री जयकिशन पारवानी रमेश सोनी मंत्री श्री रविंद्र जसोरीया अमृत नाहरिया मोहन राजोरिया कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा मुकेश खींची बलराज कच्छावा योगेश शर्मा राजेश शर्मा राजकुमार ललवानी युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा जितेंद्र चौहान मुकेश मीणा प्रशांत यादव शफीक खान प्रचार मंत्री संदीप गोयल उपस्थित रहे
अरविंद यादव
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष