बीजेपी चलायेगी विशेष सदस्यता अभियान

WhatsApp Image 2017-10-31 at 2.40.17 PMआज दिनांक 31.10.2017 को जयपुर रोड स्थित भाजपा अजमेर देहात कार्यालय में जिला अध्यक्ष भाजपा अजमेर देहात प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत की अध्यक्षता में विशेष सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष भाजपा अजमेर देहात प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे राजस्थान में एक नवम्बर से 12 नवम्बर तक विशेष सदस्यता अभियान चला रही है जिसके निमित्त अजमेर देहात में भी भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान को जोरों शोरों से चलाया जायेगा। इस सदस्यता अभियान में ज्वसस थ्तमम छवण् 18002661001 पर मिस्ड काॅल देकर सदस्य बनाये जायेंगे जिसके लिये भाजपा अजमेर देहात ने एक लाख पन्द्रह हजार सदस्य अजमेर देहात में बनाने का लक्ष्य लिया है जिसमें भाजपा युवा मोर्चा 21,000, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा 21,000, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ 21,000, भाजपा महिला मोर्चा 31,000, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 11,000, भाजपा किसान मोर्चा 10,000 में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत ने बैठक में बताया कि लोकसभा उपचुनाव की तैयारी जो शुरू की गई है उनको गति दें, अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री श्रीमती वसंुधरा राजे ने अजमेर की विभिन्न विधानसभाओं में जो जनसंवाद कार्यक्रम किया उससे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व विभिन्न समाजों के लोगों में उत्साह है। इसी उत्साह को हमें लोकसभा उपचुनाव तक बनाये रखना होगा एवं केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सभी भाजपा के कार्यकर्ता पहंुचाये व लाभ दिलवाये। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात विशेष सदस्यता अभियान के सभी मण्डलों/बूथों पर सदस्य बनाये जायेंगे जिसके लिये आज इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में जिला अध्यक्ष सारस्वत ने सभी मोर्चाें व प्रकोष्ठों को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार बूथ स्तर तक करने के निर्देश प्रदान कर चर्चा की साथ ही सभी पदाधिकारियों को नियमित प्रवास मण्डलों पर करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत, मुंसिफ अली खान प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा डाॅ. अरविन्द शर्मा आई.टी विभाग संभाग प्रभारी, इंदु शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, गुलाम मुस्तफा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, दशरथ सिंह सकराय जिला महामंत्री किसान मोर्चा, श्रवण व्यास जिला महामंत्री किसान मोर्चा, एडवोकेट नवाब कुरैशी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, गोपाल गुर्जर जिला महामंत्री युवा मोर्चा, सीमा अग्रवाल जिला महामंत्री महिला मोर्चा, अशोक वैष्णव जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा, अर्जुन नलिया जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा व मोहित जैन जिला प्रभारी आई.टी सैल उपस्थित रहे।

(प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत)

error: Content is protected !!