अब सीधे बैंक खाते में आती है राधा की कमाई

भामाशाह योजना से मिला लाभ, राशन का भी मिलता है पूरा हक

Radha devi arainअजमेर, एक नवम्बर। किशनगढ़ के पास अंराई ग्राम पंचायत में बैरवा बस्ती की निवासी राधा देवी भामाशाह योजना के तहत घर की मुखिया बनकर बहुत खुश है। उसे महात्मा गांधी नरेगा की पूरी मजदूरी सीधे बैंक खाते में तो मिलती ही है, राशन भी अब पूरा ही मिल जाता है। बैंक खाते में राशि आने से परिवार का खर्च चलाने के बाद जमा पूंजी पर निर्धारित दरों के अनुसार ब्याज भी प्राप्त हो रहा है।

जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा लाभार्थियों को सीधे लाभों का भुगतान देने की मंशा से शुरू की गई भामाशाह योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत चयनित की गई अंराई की राधा देवी इसकी एक सशक्त मिसाल है। योजना में चयन होने के बाद राधा के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

अंराई की राधा देवी बताया कि भामाशाह योजना के अन्तर्गत महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत प्राप्त राषि अब सीधे बैंक खातें में जमा हो रही है जिससे नजदीकी पे-पाईन्ट से प्राप्त कर लेते हैं। पे-पाईन्ट होने से बैंक में लम्बी लाईन में नहीं लगना पड रहा है। राशन भी अब हमें पाॅस मषीन के द्वारा हमारे अगुंठे के फिंगर प्रिन्ट से मिल रहा है जो कि समय पर मिल जाता है। इस योजना के बाद जिसका राशन होगा उसी परिवार के सदस्यों को राशन मिल रहा है। इस योजना से पहले राशन डीलर बहुत कालाबाजारी करता था तथा हमें इसकी जानकारी भी नहीं मिलती थी। लेकिन अब हक का पूरा राशन हमें प्राप्त हो जाता है।

error: Content is protected !!