जरूरतमंद लोगों में 70 किलो मिठाई का वितरण

IMG-20171017-WA0031अजमेर; कहते है अगर खुशियां बांटी जायेतो खुशियां बढ़ती है और अगर मौका दिवाली का हो तो बात ही कुछ और है। डिफेन्डर्स ऑफ़ फेथ की तरफ से दीवाली पर हर बार की तरह इस दीवाली भी जरूरतमंद लोगों में 70 किलो मिठाई का वितरण किया गया । संस्था के अजमेर षहर प्रभारी के अनुसार अजमेर में परबतपुरा; घघूरा; कायड़ के निकट; पुष्कर जैसे कुछ जगहों पर संस्था द्वारा जरूरतमंदो में मिठाई का वितरण किया गया । कार्यक्रम में सौरभ; दिविक मिश्रा; विकास उबाना; हेमंत; ललित खत्री; प्रतीक जोषी; अनुराग; आकाष सहित कुछ अन्य सदस्यगण मौजुद थे। संस्था संस्थापक के अनुसार संस्था द्वारा अजमेर के अतिरिक्त कोटा; हनुमानगढ़ और जयपुर में भी मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया गया तथा इस बार कुल 372 किलो मिठाई का वितरण किया गया।

error: Content is protected !!