राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि राज्य सरकार मंत्रालयिक की ग्रेड पे 1700 से 2800 व 4800 की जबरन कटौती के आदेष को तत्काल निरस्त करें ।
परिषद के प्रदेष महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा ने कहा कि परिषद की ओर से राज्य सरकार को लगातार राज्य के मंत्रालयिक संवर्ग को पूर्व अधिसूचित 01.07.2013 के आदेष को यथावत रखने की मांग की जाती रही है किन्तु राज्य सरकार द्वारा वेतन आयोग की सिफारिषो को लागू करते समय कर्मचारियो की भावना के विपरित वेतन कटौती की जा रही है जिसे संगठन किसी भी दषा में सहन नहीं करेगा, अल्प वेतन भा्रेगी कर्मचारियो के वेतन में की जा रही कटौती से कर्मचारियो में भारी रोष है संगठन के मांग पत्र को सरकार द्वारा दरकिनार कर लिये गये निणर्य पर 5 नवम्बर 2017 को कोर कमेटी में मंत्रालयिक संवर्ग की वेतन विसंगतियो एंव वेतन आयोग में हो रहे नुकसान पर निर्णय लिया जाकर रणनिती तय की जायेगी ।
(रणधीर सिंह कच्छावा)
प्रदेष महामंत्री