राष्ट्रीय राजमार्ग आठ से भैरवधाम मन्दिर तक बनेगी सम्पर्क सड़क

zp ajmer 01अजमेर 10 नवम्बर। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नारेली में जैन मन्दिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग आठ से भैरू जी मंदिर तक 13 लाख 52 हजार की लागत से सी.सी.सडक मय नाली निर्माण एवं स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत दो लाख की लागत से भैरवनाथ मन्दिर धाम पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का शिलान्यास किया गया।
जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने शिलान्यास समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नारेली का भेरवधाम मन्दिर हिन्दु धर्म में प्राचीन काल से आस्था का केन्द्र है। इस स्थान पर यात्रियों की सुविधा के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगर गारण्टी योजनान्तर्गत 13 लाख 52 हजार की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग आठ से भैरवधाम मन्दिर तक सीसी रोड़ मय नाली निर्माण कराया जायेगा। साथ ही प्रत्येक रविवार को लगने वाले श्रृद्वालुओं के मेले को ध्यान में रखकर यहॉ पर स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत दो लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय की निर्माण कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना नोगिया को नारेली के ग्रामीणों द्वारा स्वागत करते हुए 51 किलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। नारेली भैरवनाथ मन्दिर परिषर पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में अजमेर नगर निगम पार्षद संतोष मोर्य, अनीष मोयल, नारेली सरपंच देवराज गूर्जर, उपसरपंच भागचन्द वैष्णव, एडवोकेट सत्यप्रकाश जी कुर्डिया, जिला परिषद अधिशाषी अभियंता पंकज शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक विजेन्द्रसिंह राठौड़, मुकेश चौहान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

(विकास जादम)
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!