कठपुतली शो से बच्चों में जगाई स्वच्छता की अलख

पुष्कर नगरपालिका का स्वच्छता पखवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक और बालिका विद्यालय में हुआ कठपुतली शो का आयोजन

DSC_0781अजमेर। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शुक्रवार को कठपुतली शो के जरिए बच्चों में स्वच्छता की अलख जगाई गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय बालिका विद्यालय में कलाकारों ने कठपुतली शो का आयोजन कर बच्चों को तीर्थनगरी पुष्कर को साफ रखने का संदेश दिया। इस दौरान कठपुतली शो ने बच्चों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया, वही हास्य के जरिए स्वच्छता पखवाड़े की जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमावत में बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया और अपने क्षेत्र विद्यालय और तीर्थनगरी को साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला शुरू होने के साथ ही नगर पालिका ने स्वच्छता पखवाड़े का आगाज कर दिया था। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, राजस्थानी लोक कला नृत्य, कालबेलिया नृत्य, कच्ची घोड़ी, ढोल बाक्या सहित अन्य कलाओं के जरिए विधायक कैंप, मेला मैदान सहित पुष्कर सरोवर की घाटो और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर मेले में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को पुष्कर तीर्थ की सफाई रखने का संदेश दिया। साथ ही सरोवर के पवित्र जल और इसके घाटों को गंदा न करने की अपील की। इसी कड़ी में शुक्रवार को शीतला माता के मंदिर पास स्थिति स्थिति राजकीय बालिका विद्यालय और अजमेर रोड बांगड़ तिराया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कठपुतली शो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान और पुष्कर को साफ रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों ने कठपुतली शो का आनंद लेते हुए सफाई का महत्व जाना। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमावत में कहा कि साफ सफाई आज की सबसे बड़ी जरूरत है। देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में तीर्थ नगरी पुष्कर में भी स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य किशन रावत और राजकीय बालिका विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजश्री शर्मा ने कहा कि नगर पालिका पुष्कर के स्वच्छता पखवाड़े आयोजन अच्छी पहल है। दोनों स्कूलों के बच्चे नगर पालिका के इस सार्थक प्रयास में अपना अमूल्य योगदान देंगे। इस दौरान बच्चों को स्वछता का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों स्टाफ सदस्यों के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी और पार्षद मौजूद रहे। दोनों कार्यक्रमों में मंच संचालन गोपाल बंजारा ने किया। नगर पालिका के चेयरमेन कमल पाठक ने बताया की स्वच्छता पखवाड़े का समापन 13 नवंबर को होगा। अंतिम दिन महा रैली निकाली जाएगी।

गंदगी की सूचना देने वाले होंगे पुरस्कृत : कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विकास कुमावत में बताया कि नगर पालिका पुष्कर की ओर से शीघ्र ही एक नया ऐप स्वच्छता एप बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से पुष्कर को स्वच्छ रखने की प्रयास किया जाएगा। वही एक टोल फ्री नंबर भी होगा। जिसमें लोग अपने क्षेत्र या तीर्थनगरी में कहीं भी गंदगी नजर आने पर सूचना दे सकेंगे। इस मामले में पुष्कर को गंदगी से मुक्त रखने में सहयोग करने वाले सक्रिय लोगों को नगरपालिका की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

error: Content is protected !!