ब्यावर, 10 नवम्बर। तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ब्यावर के तत्वावधान में विधिक सप्ताह अभियान के अवसर पर श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में एक विधिक सारक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती इन्दु पारीक द्वारा की गई। उन्होंने ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों को निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को घरेलु हिंसा से संरक्षण एवं भरण पोषण अधिनियम के बारे में, मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर सुरक्षित यातायात हेतु नियमों की पालना करने पर जोर दिया।
इस मौके पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं.1, ब्यावर श्री प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा के महत्व से छात्राओं को अवगत कराते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, लोक अदलतों, निशुल्क विधिक सहायता तथा पीड़ित प्रतिकर आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कान्ता जैन, उप प्राचार्य डॉ. नीरजा, संस्था समिति अध्यक्ष श्री जंवरीलाल शिशोदिया ने अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर उक्त संबंध में जानकारी देने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती प्रीति शर्मा ने किया। –00–
विभागीय समीक्षा बैठक 13 नवम्बर को
ब्यावर, 10 नवम्बर। विभागीय समीक्षा बैठक उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया की अध्यक्षता में उपखण्ड सभागार कक्ष में 13 नवम्बर को सायं 4 बजे आयोजित होगी। विभिन्न विभागीय अधिकारीगण बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।–00–