पं. जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती व बाल दिवस मनाया

Jawaharlal-Nehruआज दिनांक 14 नवम्बर 2017 – राष्ट्रीय युथ इंटक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी जयंति को पंचषील स्थित कार्यलय पर उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर व बाल दिवस पर बजरंगगढ चौराहे पर फल व बिस्किट वितरित कर मनाया गया।
जिलाध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति के केन्द्रीय व्यक्तिव थे व यह भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे थे। साथ ही नेहरू जी को बच्चो से काफी ज्यादा लगाव था वह हमेषा बच्चो के साथ उनके बीच रहते थे, बच्चो के प्रति उनके इसी प्यार और स्नेह के कारण भारत में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आज नेहरू जी जयंति पर व बाल दिवस पर बजरंगगढ चौराहे पर फल व बिस्किट वितरित कर उनको याद किया।
इस दौरान प्रदेष महासचिव दीपक वर्मा, मोहसिन खान, जावेद खान, सिद्वान्त सिंह शेखावत, भरत सिंह राणा, राजवीर गुर्जर, नवीन शर्मा, अर्पूव शर्मा, ज्योतिराज सिंह रजावत, दिव्यप्रताप, हरीष कुमार, गौरव मंडरा, सतीष कन्जौजिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
शहर अध्यक्ष

error: Content is protected !!