कार्यकर्ता मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम जरूर सुनें अविनाश राय खन्ना
आज दिनांक 22.11.2017 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सदस्य अविनाश राय खन्ना व अजमेर प्रवास पर प्रातः 10ः00 बजंे सिलोरा मंडल के शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्षों की बैठक लेने के लिए प्राचीन मंदिर श्री बजेड़ा बालाजी पंहुचे वहां उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और उसके बाद वहीं हाॅल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व किशनगढ़ विधानसभा प्रभारी हरिहर पारीक व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा और जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी पी सारस्वत और संभाग मीडिया प्रभारी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने भाग लिया व मंडल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव इस बैठक का संचालन किया।
प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश राय खन्ना ने कहा की बूथ कितना महत्वपूर्ण है इसकी जानकारी होगी भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बूथ पधाधिकारी होता है, इसलिए बूथ सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर सुनने का आह्वान किया, शक्ति केंद्र प्रभारियों को मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से नये सदस्य भाजपा में जोड़ने वाले मन की बात कार्यक्रम करकें जोड़ सकते है। बूथ अध्यक्षों को अपने कार्य योजना में नयापन लाने के लिए कहा है तथा जनता से संवाद रखें, अपने बूथ में आम जनता के दुख व सुख में शामिल होना चाहिऐं, और बूथ अध्यक्ष के जो पन्ना प्रमुख है अपने वोट को किस तरह से पूरे के पूरे वोट भारतीय जनता पार्टी को दिला सके ऐसा प्रयास पन्ना प्रमुख का होना चाहिए। साथ ही कहा जिस बूथ में पार्टी को कम वोट मिलते हैं उसको हम कैसे बढ़ा सकते हैं, और वहां सेवा कार्यों के माध्यम व स्वच्छ भारता अभियान व मेडीकल केंप लगाकर अपनी पार्टी का बूथ में जनाधार बढ़ा सकते हैं ।
प्रोफेसर बी पी पी सारस्वत ने कहा कि कार्यकर्ता कि वजह से हम पूर्व में विधानसभा, लोकसभा नगरपालिका और पंचायत समिति चुनाव में हमने कांग्रेस को मुक्त कर दिया है, और हम आने वाले चुनावों में फिर से उपचुनाव में भाजपा विजय अभियान जारी रखेंगी। हमारे प्रो. सांवर लाल जी एक लाख 71 हजार वोटांे से जीते थे और वह बढ़त हम बरकरार रखेगें, भाजपा देहात जिला एकमुखी होकर चल रहा है जिसमें सेनापति हमारा बूथ अध्यक्ष है बूथ हमारा युद्ध का मैदान हैै, बूथ कार्यकर्ता की ताकत से ही हम भारत को कांग्रेस मुक्त करगें।
विधानसभा प्रभारी हरिहर पारीक ने बताया कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ता तिरस्कृत करती है। जबकि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने बूथ अध्यक्ष की चिंता करती है और सभी कार्यकर्ताओं को कहा इस उपचुनाव में कार्यकर्ता की परीक्षा है। अपने को राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप में मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिले और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी आज भारतीय जनता पार्टी है।
किशनगढ़ विधायक भागीरथ चैधरी उन्होंने प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना जी का आभार प्रकट किया कि वह इतनी दूर से केवल 10 बूथों के अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी की मीटिंग लेने आए और कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता वर्षों से विपक्ष में रहा है और और कांग्रेस हमेशा सत्ता में रही है, सत्ता का फायदा उठाया और कांग्रेस राज भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है, अब हमारे कार्यकर्ताओं को वह उकसाने का काम कर रही है लेकिन हमारा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता है। वह तनमन धन से पार्टी की सेवा करना जानता है। किशनगढ़ विधानसभा लोकसभा उपचुनाव में अजमेर की 8सीटों से हम सबसे ज्यादा बढत से भारतीय जनता पार्टी के उपचुनाव के प्रत्याशी को किशनगढ़ विधानसभा से जीताएंगे,ं लोकसभा उपचुनाव का टिकट फाइनल हो गया है वह है कमल का फूल इसलिए कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से लगने के लिए कहा है।
इसके बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना किशनगढ़ में दोपहर 01ः00 बजें मदनगंज मंडल व किशनगढ़ मंडल के संयुक्त तत्वाधान में बूथ अध्यक्ष वह शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली। इस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी पी सारस्वत विधानसभा प्रभारी हरिहर पारीक और रामकुमार भूतड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष विधायक भागीरथ चैधरी व आई.टी विभाग प्रभारी डाॅ. अरविन्द शर्मा , जिला महामंत्री समरथ सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, उपाध्यक्ष शम्भू शर्मा, और मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल दरगढ़, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, सुनील दरड़ा और आईटी विभाग विधानसभा प्रभारी उदय सिंह शेखावत उपस्थित थे।
इसके बाद शहर भाजपा कार्यालय में शहर भाजपा व देहात भाजपा पदाधिकारीयों कि बैठक हुई ।