शहर व देहात आईटी विभग कि संयुक्त कार्याशाला सम्पन्न

आईटी विभाग के पदाधिकारियों ने लिया संकल्प बूथ स्तर तक पंहुचेगा आईटी विभाग का कार्य
2भाजपा आईटी विभाग अजमेर के कार्यकर्ताओं की आज दिनांक 02.12.2017 शनिवार बैठक भाजपा कार्यालय कचहरी रोड अजमेर में हुइऱ्। दो सत्रों में हुई बैठक प्रथम सत्र में प्रदेश भाजपा आईटी विभाग के डेटाबेस प्रभारी मयंक सेठी व भाजपा आईटी विभाग के संभाग प्रभारी अरविंद शर्मा ने ली व द्वितीय सत्र में अजमेर लोकसभा चुनाव प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत व भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने ली।
बैठक को अजमेर लोकसभा चुनाव प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आईटी विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वह राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जनता के हितों में कराए गए कार्य को जनता तक पहुंचाने का कार्य आईटी विभाग हैं। आने वाले समय में अजमेर लोकसभा का उप चुनाव होना है। सोशल मीडिया उसमें मुख्य भूमिका निभाएगा। भाजपा संगठन के विचारों से जुड़ी हर बात को आम जन तक पंहुचाने का कार्य का दायित्व आईटी विभाग का है।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने आईटी विभाग को बधाई देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है तथा अपनी केंद्र सरकार वह राज्य सरकार की योजनाओं को सकारात्मक रूप से रखना चाहिऐ। तथा विपक्ष द्वारा किए गए अनर्गल प्रचार की सच्चाई जनता के सामनें बताना आई.टी विभाग का कार्य है। किस प्रकार से विपक्ष के द्वारा दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जाता है उसका हमारे आई.टी विभाग ने पूरे देशभर में मुंहतोड़ जवाब दिया। सोशल मीडिया से ही आज हम आने वाले लोकसभा उपचुनाव व आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में फिर से वसुंधरा जी को मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी को बना पाऐगें।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा भाजपा आईटी विभाग की बूथ स्तर तक की कार्यकारिणी का निर्माण जल्द से जल्द हो और कार्यकर्ता एकजुट हो चक्कर भाजपा के कार्यों का उल्लेख जनता तक करें। देहात व शहर आई.टी टीम को संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करना है, जिससे चुनावों के दौरान विचारों व सन्देशो को आसानी से जनता तक पहंुचाने का कार्य किया जा सके।
प्रदेश भाजपा आईटी विभाग के डेटाबेस प्रभारी मयंक सेठी ने कार्याशाला के प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पैर में चक्कर सीने में आग दिमाग में ठंडक रखकर जनता के मध्य जाता है। हम लोगों का कार्य अंगूठे में चक्कर सीने में आग दिमाग में ठंडक होनी चाहिए। सोशल मीडिया की जानकारी देते हुए मयंक सेठी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार अपनी सहभागिता सोशल मीडिया पर निभाई जा सकती है। और ट्विटर व फेसबुक के माध्यम से हम अपनी बात जनता तक पहुंचाएं। और उस पर आई कमेंट से जनता के मन में क्या चल रहा है, उसकी जानकारी भी जुटाई जाए। और कहा की लोकसभा उपचुनाव में आई.टी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करना है। व समाज के सभी वर्गाे में यह सन्देश जाना चाहिऐ कि भाजपा एक मर्यायादित व अनुशाशित कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
भाजपा आईटी संभाग प्रभारी अरविंद शर्मा ने प्रथम सत्र में कहा 21वीं सदी सूचना व तकनीकि का समय है अजमेर देहात व शहर के प्रत्येक मंडलों पर बूथ संयोजक व 100 नव मतदाताओं को आई.टी सेल से जोड़ने का कार्य करना होगा इस क्रम में मंडल व बूथ स्तर पर व जिला स्तर पर आई.टी विभाग के कार्यकार्ता सम्मेलन का आयोजन करना है। तथा सरकार की योजनाओं को आॅडियो व विडियों चित्र व संदेश के माध्यम से आई.टी सेल के द्वारा भेजने का कार्य करना है। आई.टी सेल को आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर संगाठनात्मक ढाँचे को बूथ स्तर पर मजबूत करना है।
इस बैठक में देहात व शहर आई.टी विभाग के मंडल संयोजक व विधानसभा प्रभारी उपस्थित थे। जिला संयोजक आई.टी विभाग सर्वेश्वर शास्त्री , अनुपम गोयल व विधानसभा प्रभारी मनोज बैरवा, हेमन्त सुनारीवाल, अनुज माथुर, अमित शुक्ला, विजय खेमानी, शंशाक शुक्ला, रोहित छीपा, ओम नारायण पालाडिया, अश्वनी शर्मा, अनिल प्रजापत, श्याम सुन्दर रोहिला, पवन साहु, देवान्श पाराशर, गोविन्द शर्मा , अंकुश जाट, करण प्रताप सिंह, अनिल राठी, कालू सिंह, दिनेश साजनानी, जयकुमार तिवारी चन्द्रकान्त बुन्देल, मनोज वैष्णव , गजेन्द्र सिरोया, करण दामामी, वेंकट भास्कर आदि कार्यकार्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!