जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति मज़बूत हुआ

विजय जैन
अजमेर 11 फरवरी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की आवाज बनकर सरकार के नकारात्मक फैसलों का विरोध किया जससे जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति मज़बूत हुआ। पिछले दो वर्षों के अथक परिश्रम के परिणाम स्वरुप अजमेर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ग्रास रुट से लेकर बूथ लेवल तक पुनर्जीवित हो चुकी है मजबूत बूथ मैनेजमेंट के बलबूते पर ही संगठन ने उपचुनाव में विजयी हांसिल करना एकजुटता का सूत्र और संगठन की उपलब्धि है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने अपनी सारी उपलब्धियों का श्रेय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को देते हुए बताया कि अजमेर शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्र के 367 बूथों पर सक्रिय बूथ प्रबंधन वास्तु धरातल पर साकार किया जा चुका है। इसी सफल बूथ मैनेजमेंट का ही परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी के दृष्टिकोण से सम्पूर्ण पश्चिमी भारत की अभेद्य मानी जाने वाली अजमेर उत्तर एवं अजमेर दक्षिण सीटों पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जीत हासिल कर भाजपा शासन की उल्टी गिनती का आव्हान किया जाना संभव हो सका जो शहर कांग्रेस की मजबूत बूथ मैनेजमेंट के कारण एक बड़ी उपलब्धता है और यह तभी संभव हो पाया है जब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने पूरी सकारात्मकता के साथ संगठन को ग्रास रूट तक ले जाने में मार्गदर्शन दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि संपूर्ण पश्चिमी उत्तर भारत में भाजपा अपने इन अभेध दुर्गों में मिली अप्रत्याशित हार के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है यही कारण है कि समीक्षा दर समीक्षा किए जाने के बाद भी भाजपा के हौसले पस्त हो चुके हैं तथा भाजपा इस बात से भी चिंतित था कि rss के गढ़ के रुप में स्थापित इन दोनों विधानसभा के परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों में संपूर्ण मध्य राजस्थान अंचल पर प्रभावी असर डालेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा उन्हें अजमेर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद पिछले दो वर्षों में शहर कांग्रेस जनता के बीच सकरी रहकर जनता की आवाज बनी है और शहर कांग्रेस जनता का विश्वास पुनः हासिल करने में सफल हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनहित की अवहेलना किए जाने पर पिछले 2 वर्षों में हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी नजर आई है। सरकार द्वारा बिजली के निजीकरण कर्मचारियों के शोषण शहर के अवरुद्ध विकास स्मार्ट सिटी के खोखले दावे चरमराई चिकित्सा व्यवस्था बिगड़ी कानून व्यवस्था पेयजल की किल्लत कच्ची बस्तियों के नियमन अजमेर विकास प्राधिकरण की निष्क्रिय ताज ऐसे जनहित के मुद्दों को शहर कांग्रेस द्वारा निरंतर आंदोलन रूप में उठाया जाता रहा है उसी का नतीजा रहा कि अजमेर के मतदाताओं ने उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा को भारी मतों से विजई बनाया।
प्रवक्ता मुज़फ्फर भारती ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के सफलतम दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण करने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर खुशियां मनाई इस अवसर पर पटाखे फोड़े गए मिठाई खिला कर सभी को बधाइयां दी गई इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में शहर कांग्रेस अध्यक्ष को मालाओं से लाद दिया इस अवसर पर शहर कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने उपचुनाव में जनता द्वारा दिए गए अपार जन समर्थन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भी जीत की हार्दिक बधाई दी।

error: Content is protected !!