क्षत्रिय रावत परिषद प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

10 मार्च को निकलगी रावत विहल-नरा स्वाभिमान गौरव यात्रा
जवाजा । क्षत्रिय रावत परिषद राजस्थान का प्रदेश स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को गुरुकुल स्कूल के पास प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह सुरडिया ने फीता काटकर किया। रावत परिषद के संयोजक राजेंद्र सिंह नौलखा ने बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय रावत परिषद गैर राजनीतिक संगठन है। इसका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वह केवल रावत समाज की उपलब्धियां लोगों को बतानी है । 10 मार्च को होने वाली रावत विहल-नरा स्वाभिमान गौरव यात्रा को लेकर चर्चा की । प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह सुरडिया ने सभी कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन किया कि गौरव यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें । यह हमारे गौरव को जगाने वाली स्वाभिमान यात्रा होगी।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर संस्थापक सतवीर सिंह लगेतखेड़ा, मदन सिंह शाहपुरा, श्रवण सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष चिम्मनसिंह बोरवा, सुरेंद्र सिंह धामावत सेन्दड़ा, प्रदेश महामंत्री रावत विक्रांत सिंह चौहान, प्रदेश प्रचार मंत्री सिद्धार्थ सिंह पंवार,प्रवक्ता महेंद्र सिंह बुबानी,प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश सिंह सुजावत,कमलेश सिंह रावत ब्यावर,सुरज प्रताप सिंह राजियावास, बबलू सिंह राठौड़, शक्ति सिंह सनवा, महिपाल सिंह क़ानूजा, सुनील चौहान, कुलदीप सिंह रावलाबाड़िया, धर्मा सिंह फतेहपुरिया, बलवीर सिंह गोहाना, पुष्पेंद्र सिंह सुरड़िया, महेंद्र सिंह लगेतखेड़ा, रणजीत सिंह शाहपुरा, ओम सिंह कालिंजर,अमर सिंह सुरड़िया, बीरम सिंह रातड़िया, युवराज सिंह कालिंजर, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 10 मार्च को रावत विहल-रावत नरा स्वाभिमान गौरव यात्रा को लेकर चर्चा हुई।

error: Content is protected !!