सिन्धी समाज के प्रमुख लोगों ने मिलजुल कर मनाया होली मिलन समारोह

’होली के रंग- झूलण के संग’ होली मिलन समारोह

अजमेर 05 फरवरी। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से होली मिलन समारोह ’होली के रंग झूलण के संग‘ रसोई बैंक्वट हॉल स्वामी काम्पलेक्स में आयोजित किया गया। जिसमें सिन्धु धारा संगीत समिति के मंघाराम भिरयाणी एण्ड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही चेटीचण्ड महोत्सव 2018 मनाने की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी।
मंघाराम ने होलीअ जो रंग बरसे….., तिनखे सागर छा ब्ोडीदों, जिनखे दूल्ह तारे….. जहिंखे झूलण सां प्यार आ- उहो हथ मथे खणे ….. तुहिन्जे शहर में आयुसि किस्मत सा पर सुहिणा कीन रहायो….., श्रीमति जमना ने जे को पलव जो पाईंदा…..। अनिता शिवनानी ने नंगड़ा निमाईंदा दा जीवे जीवे पालणा….., मार्च जो महिनों गुलाल जो रंग, घेयर जी खूशबू…..। के.जे.ज्ञानी ने सिज मता अबरी …. सजण हलयो न वज्े …. होली आयी रे होली आयी रे….., होली में मच रच रयो धमाल….., उत्तम गुरूबक्षानी द्वारा चुटकुले प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर चेटीचण्ड पखवाड़ा 10 मार्च से 25 मार्च व 1 अप्रेल को होने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा की गयी। कार्यक्रम के पूर्व में स्वागत भाषण हरी चन्दनानी ने दिया व मंच संचालन कंवल प्रकाश किशनानी के साथ आभार महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ईष्ट झूलेलाल व स्वामी हिरदाराम जी की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
इस अवसर पर शहर के प्रमुख भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, प्रकाश जेठरा, दादा नारायणदास थदाणी, नवलराय बच्चाणी,,एम.टी भाटिया, मोहन तुलसियाणी,तुलसी सोनी दिशा किशनाणी, निशा जेठवाणी, अजीत पमनाणी, भगवान साधवाणी, जयकिशन लख्याणी, महेश टेकचंदाणी,दीपक हासाणी, गोविन्द जैनाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, एम.टी. वाधवाणी, खुशीराम इसराणी, लाल नाथाणी, प्रकाश छबलाणी, नरेश रावलाणी, हरीश खेमाणी,, किशन नेभवाणी, शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, पूज्य झूलेलाल मन्दिरों की कमेटियों सहित मौहल्ला पंचायतों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरी चंदनाणी प्रवक्ता,
9649750811

error: Content is protected !!